{"_id":"683dec1ab3d123afb20320f9","slug":"investigation-begins-on-expired-fluid-brought-for-transfusion-to-pregnant-woman-farrukhabad-news-c-22-1-sknp1018-106390-2025-06-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: प्रसूता को चढ़ाने के लिए लाए एक्सपायर्ड फ्लूड की जांच शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: प्रसूता को चढ़ाने के लिए लाए एक्सपायर्ड फ्लूड की जांच शुरू
Mon, 02 Jun 2025 11:53 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
Updated Mon, 02 Jun 2025 11:53 PM IST
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। लोहिया महिला अस्पताल में भर्ती प्रसूता को चढ़ाने के लिए लाए गए एक्सपायर्ड फ्लूड के मामले की जांच शुरू कर दी गई है। देर शाम स्वास्थ्य विभाग की चार सदस्यीय जांच टीम पहुंची। उन्होंने ड्यूटी कर्मियों के बयान लिए। इसके बाद दवा स्टोर की भी जांच पड़ताल की।
शहर के मऊदरवाजा थाने के एक मोहल्ला निवासी महिला को 28 मई की शाम भर्ती कराया गया था। 29 मई की शाम को चढ़ाने के लिए लाए गए फ्लूड में मेट्रोनिडाजोल फ्लूड की बोतल पर एक्सपायर्ड तारीख अंकित थी। प्रसूता के पास रखी दवाओं को चढ़ने का समय आया, तभी पति ने बोतल की तारीख देखी। इस पर वह अप्रैल में ही एक्सपायर्ड हो चुकी थी। इसके बाद पीड़ित ने ड्यूटी स्टाफ को मामले की जानकारी दी। जिम्मेदार स्टाॅफ मामले को दबाने में लगा रहा। हालांकि पूरे मामले का प्रसूता के पति और उनके परिजन ने वीडियोग्राफी कर ली थी। इसकी जानकारी होने पर स्टाॅफ शांत हुआ।
अमर उजाला ने इस मामले को एक जून के अंक में प्रमुखता से प्रकाशित किया। मामले का संज्ञान लेकर जिलाधिकारी के निर्देश पर चार सदस्यीय जांच कमेटी बनाई गई। सोमवार देर शाम एसीएमओ डॉ. सर्वेश यादव, आई सर्जन डॉ. प्रभात वर्मा, डॉ. कृष्णा बोस और चीफ फार्मासिस्ट महिला अस्पताल पहुंचे। उन्होंने संबंधित ड्यूटी स्टाफ के बयान दर्ज किए। इसके बाद दवा स्टोर में भी जांच पड़ताल की। दवा स्टोर प्रभारी से एक्सपायर्ड फ्लूड कैसे पहुंचा, इसकी भी जांच पड़ताल की। जांच टीम अपनी रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को सौंपेगा।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -
लखनऊ गई खराब सीऑर्म मशीन
फर्रुखाबाद। लोहिया अस्पताल में के ऑपरेशन थिएटर में रखी खराब सी-आर्म मशीन लखनऊ भेज दी गई है। इसके बाद दूसरी नई मशीन आने की उम्मीद बंध गई है। नई मशीन मिलने के बाद अस्पताल में हड्डी टूटने के बाद भर्ती होने वाले मरीजों को इलाज मिलने लगेगा। (संवाद)