{"_id":"6335ee130f023a7c8a50ff3b","slug":"interrogation-of-family-members-in-the-case-of-farmer-s-murder-farrukhabad-news-knp720848765","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसान की हत्या में पुलिस ने खंगाले दस्तावेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसान की हत्या में पुलिस ने खंगाले दस्तावेज
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। किसान की हत्या के मामले में पुलिस ने गांव जाकर जमीन आदि से संबंधित दस्तावेज खंगाले। किसान के बैंक खाते में 4.71 लाख रुपये जमा मिले। पुलिस ने परिजनों से भी जानकारी की।
थाना क्षेत्र के गांव बुढ़नामऊ निवासी रामकुमार कटियार (50) का शव मंगलवार सुबह नलकूप के बाहर पड़ा मिला था।
उसकी वजनदार वस्तु के प्रहार से हत्या किए जाने की पुष्टि पोस्टमार्टम में हुई थी। भाई ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था।
पुलिस की छानबीन में नलकूप पर जुुआ होने की बात सामने आई थी। किसान रामकुमार ब्याज पर रुपये भी उधार देता था। किसान मोबाइल का इस्तेमाल नहीं करता था।
उधार दिए गए रुपये का किसान के पास कोई लिखित हिसाब भी नहीं मिला। गुरुवार को इंस्पेक्टर सचिन कुमार सिंह फोर्स के साथ गांव पहुंचे।
उन्होंने परिजनों से रामकुमार के लेनदेने के बारे में जानकारी की। परिजन भी इस संबंध में कुछ नहीं बता सके। सभी भाइयों के पास जमीन के दस्तावेज देखे।
रामकुमार के बैंक एकाउंट की जांच की गई तो उसमें 4.72 लाख रुपये जमा पाए गए।
पुलिस अब किसान की हत्या के कारण के बारे में जांच कर रही है। सर्विलांस की मदद से घटनास्थल पर रेंज में आए मोबाइल नंबर की सूची बनाकर उसमें संदिग्ध नंबरों की तलाश की जा रही है।