फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Instructions to CMO to fix arrangements in hospitals

Farrukhabad News: सीएमओ को अस्पतालों में व्यवस्थाएं ठीक करने के निर्देश

Thu, 16 Mar 2023 01:20 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 16 Mar 2023 01:20 AM IST
विज्ञापन
Instructions to CMO to fix arrangements in hospitals
फर्रुखाबाद। कलक्ट्रेट सभागार में बुधवार को जिलाधिकारी ने अधिकारियों के साथ बैठक कर विकास कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने सीएमओ को अस्पतालों का निरीक्षण कर व्यवस्था दुरुस्त करने और प्रसूताओं को सुविधाएं देने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

जिलाधिकारी संजय कुमार सिंह को बैठक में बताया गया कि ऑपरेशन कायाकल्प के तहत बेसिक शिक्षा के 90 प्रतिशत स्कूलों में 14 पैरामीटर पर कार्य पूरा कर लिया गया है। डीएम ने पंचायती राज विभाग को बकाया बिजली बिल जमा करने के निर्देश दिए। उन्होंने सीवीओ से पशुओं का टीकाकरण, इयर टैगिंग, गोवंश सहभागिता योजना में प्रगति बढ़ाने के लिए कहा। डीएम ने कहा कि गेहूं कटाई का समय आ रहा है। इसी समय भूसा खरीद कर पहले से ही स्टॉक कर लिया जाए। सभी सीएचसी में प्रसूताओं को सुविधाएं दिलाने के लिए सीएमओ स्वयं निरीक्षण कर व्यवस्थाएं दुरुस्त कराएं। जिलाधिकारी ने ग्राम पंचायतों में हैंडपंप रिबोर व मरम्मत में चल रही मनमानी पर अंकुश लगाने के लिए पुन: सर्वे कराकर ठीक कराने के निर्देश दिए। कहा सभी कार्यदायी संस्थाए निर्माण की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दें। जिला विकास अधिकारी योगेंद्र कुमार पाठक, डीपीआरओ उमाशंकर मिश्र आदि अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed