फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Instructions for fine on vehicle stand contractor

वाहन स्टैंड ठेकेदार पर जुर्माना डालने के निर्देश

Tue, 28 Jan 2020 11:09 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jan 2020 11:09 PM IST
विज्ञापन
Instructions for fine on vehicle stand contractor
फर्रुखाबाद रेलवे स्टेशन का निरीक्षण करते डीआरएम दिनेश कुमार सिंह। - फोटो : FARRUKHABAD
मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम) दिनेश कुमार सिंह के निरीक्षण में मंगलवार को रेलवे स्टेशन पर व्यवस्थाओं की पोल खुल गई। उन्हें पेशाबघर में गंदगी मिली। दीवार पर रेलवे यूनियन का फ्लैक्स लगा देख अधीनस्थों की जमकर क्लास ली। वाहन स्टैंड ठेकेदार की मनमानी पर वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक नीतू सिंह को जुर्माना करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

डीआरएम ने फर्रुखाबाद व फतेहगढ़ आदि स्टेशनों का बारीकी से निरीक्षण किया। वह सुबह पौने नौ बजे स्पेशल ट्रेन से पहुंचे। बाहर बने पेशाबघर में पहुंचे, तो बदबू से रुकना मुश्किल था। इस पर जिम्मेदारों को हड़काया। इसके बाद सीधे वाहन स्टैंड पहुंचे। इसके एरिया की नाप कराई, तो 400 वर्ग मीटर मिला। बाहर वाहन खड़े देख पारा चढ़ गया।
विज्ञापन

मौजूद वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक नीतू सिंह को ठेकेदार पर जुर्माना करने के निर्देश दिए। इसके बाद प्लेटफार्म पांच के प्रतीक्षालय, बुकिंग विंडो को देखा। सीधे प्लेटफार्म एक पर पहुंचे। चल रहे निर्माण कार्य को गहनता से परखा। कहा कि गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दें। उन्होंने रेलखंड में पड़ने वाले रेलवे क्रासिंग फाटक, सिग्नल, पुल व पुलिया आदि का भी गहन निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उनके साथ वरिष्ठ मंडल इंजीनियर समन्वय अखिलेश त्रिपाठी, वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक अनूप कुमार सिंह, वरिष्ठ मंडल सुरक्षा अधिकारी सीएल साह, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक नीतू सिंह, वरिष्ठ मंडल विद्युत इंजीनियर (सामान्य) सुमित गर्ग, वरिष्ठ मंडल यांत्रिक इंजीनियर (सवारी एवं माल डिब्बा) नवीन कुमार सिंह, वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक अनूप कुमार सिंह, स्टेशन अधीक्षक योगेंद्र शाक्य आदि अधिकारी मौजूद रहे।
स्टेशन पर अव्यवस्था व गड़बड़ी से भड़के डीआरएम
डीआरएम मंगलवार दोपहर रेलवे स्टेशन पहुंचे। निरीक्षण के दौरान गड़बड़ी व अव्यवस्थाएं देख डीआरएम नाराज हुए। स्टेशन के मुख्य द्वार पर चढ़ने के लिए बनी सीढ़ियां क्षतिग्रस्त मिलीं। मुख्य द्वार के ऊपर स्टेशन का नाम लिखने का स्थान भी क्षतिग्रस्त था। वहीं दिन में भी लाइट जलते देख स्टेशन मास्टर की फटकार लगाई।
प्लेटफार्म नंबर दो के पास नव निर्मित क्वार्टर में बिना आवंटन के ही ताले जड़े थे। रेलवे स्टेशन क्रासिंग से प्लेटफार्म पर जाने वाली रैंप टूटी थी। लोगों के आने जाने में बाधक बने अवरोध को हटाने के निर्देश दिए। पेयजल स्पॉट पर लगीं टोंटियों के पास गंदगी को देख नाराज हुए।

साथ में चल रहीं सीनियर डिवीजनल कामर्शियल मैनेजर नीतू सिंह ने प्लेटफार्म पर बने जेनरेटर कक्ष में केवल एक जेनरेटर से पूरा कक्ष घेरने पर सवाल उठाए। उन्होंने जेनरेटर को बाहर निकालकर कक्ष को वेटिंग रूम बनाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed