{"_id":"5f639e898ebc3e4b3b7ee41b","slug":"instructions-for-deducting-one-day-s-salary-of-two-doctors-absent-farrukhabad-news-knp583245590","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो डाक्टरों का एक दिन का वेतन काट स्स्पष्टीकरण तलब करने के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो डाक्टरों का एक दिन का वेतन काट स्स्पष्टीकरण तलब करने के निर्देश
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। जिलाधिकारी ने गुरुवार सुबह एल-1 अस्पताल का निरीक्षण किया। मरीजों से व्यवस्थाओं की जानकारी ली। दो डॉक्टरों के अनुपस्थित होने पर जिलाधिकारी ने उनका एक दिन का वेतन काट स्पष्टीकरण तलब करने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी मानवेंद्र सिंह ने सुबह एल-1 समकक्ष अस्पताल डॉ.अनार सिंह मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण कर संक्रमित मरीजों को फोन कर भोजन व सफाई व्यवस्था की जानकारी ली। मरीज हरीराम व अवनीश ने बताया कि स्वास्थ्य ठीक है। सादा भोजन मिलता है। डॉक्टर्स भी जांच करते हैं। कभी-कभी सफाई कर्मचारी के न आने से गंदगी हो जाती है। पानी गर्म करने के लिए केतली, काढ़ा और दवाई भी मिल गई है। सीएमओ ने बताया कि बुधवार दोपहर डॉ.अलीम व डॉ.उसमान अनुपस्थित थे। इस पर जिलाधिकारी ने एक दिन का वेतन काटकर स्पष्टीकरण तलब करने के निर्देश दिए। अस्पताल में 37 मरीज भर्ती बताए गए। जिलाधिकारी ने डॉक्टरों को हिदायत दी कि समय से ड्यूटी न करने पर कार्रवाई की जाएगी।
जर्जर भवनों को ध्वस्त कराकर करें नीलाम
जिलाधिकारी मानवेंद्र सिंह ने बनाए जाए रहे एल-2 अस्पताल कौशलेंद्र अस्पताल फतेहगढ़ का निरीक्षण किया। उन्होंने अस्पताल परिसर में सभी जर्जर भवनों को ध्वस्त कराकर नीलाम कराने के निर्देश दिए। इसके साथ ही अभियान चलाकर बेहतर सफाई कराने को कहा। एल-2 अस्पताल के अंदर व बाहर पुताई कराने, शौचालयों में टायल्स लगवाने के साथ जल्द से जल्द गुणवत्ता का ध्यान रखते हुए काम पूरा कराने के निर्देश दिए।