{"_id":"6af75c0b04d874f35d04e88b","slug":"instead-of-carrying-out-repairs-a-divider-was-placed-to-block-the-path-leading-to-a-traffic-jam-on-the-bridge-farrukhabad-news-c-222-1-frk1001-151611-2026-11-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: मरम्मत के बजाय डिवाइडर रख रोका रास्ता, पुल पर लगा जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: मरम्मत के बजाय डिवाइडर रख रोका रास्ता, पुल पर लगा जाम
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। पांचाल घाट गंगा पुल पर क्षतिग्रस्त जॉइंटों की मरम्मत न होने से शुक्रवार शाम को लंबा जाम लग गया। कार्यदायी संस्था ने मरम्मत के बजाय पुल पर पत्थर का डिवाइडर रख दिया, जिससे आधी लेन पर यातायात बाधित हो गया। मसेनी की ओर करीब दो किलोमीटर तक वाहन फंसे रहे।
इटावा-बरेली हाईवे स्थित इस पुल के कई जॉइंट उखड़ गए हैं। कहीं सरिया बाहर निकल आई हैं तो कहीं बड़े गड्ढे हो गए हैं। हादसों की आशंका को देखते हुए पहले प्लास्टिक के डिवाइडर लगाए गए थे। हालांकि, वाहनों की आवाजाही से वे हट जाते थे। इसके बाद पत्थर का डिवाइडर रखा गया, जिससे आधी लेन पर आवागमन प्रभावित हुआ। जाम में बड़े वाहनों के साथ रोजाना आने-जाने वाले लोग भी फंसे रहे।
पुल पर जाम खुलवाने के लिए कोई पुलिसकर्मी नहीं पहुंचा। परेशान लोगों ने खुद ही रास्ता बनाकर वाहन निकालने शुरू किए। खबर लिखे जाने तक पुल पर वाहन रेंगते हुए गुजर रहे थे। एनएचएआई के स्थल अभियंता ने बताया कि पुल के क्षतिग्रस्त जॉइंटों की जल्द मरम्मत कराई जाएगी।