{"_id":"6afb474a53563f88c60ec1f2","slug":"dap-consumption-increased-by-3223-metric-tonnes-due-to-a-decline-in-npk-demand-farrukhabad-news-c-222-1-sknp1016-151745-2026-11-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: एनपीके की मांग घटने से 3223 मीट्रिक टन बढ़ी डीएपी की खपत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: एनपीके की मांग घटने से 3223 मीट्रिक टन बढ़ी डीएपी की खपत
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। रबी फसलों की बोआई के दौरान डीएपी की खपत में 3223 मीट्रिक टन की वृद्धि हुई है। वहीं, महंगाई के कारण एनपीके की मांग 3890 मीट्रिक टन कम हो गई है। किसानों ने आलू की बोआई के लिए डीएपी को प्राथमिकता दी।
कृषि विभाग के आंकड़ों के अनुसार गत वर्ष 15 नवंबर तक 11105 मीट्रिक टन डीएपी वितरित किया गया था। इस वर्ष यह खपत बढ़कर 14328 मीट्रिक टन हो गई है। एनपीके की बोरी 1900 रुपये की है, जबकि डीएपी 1350 रुपये में मिल रही है। इसी वजह से किसानों ने डीएपी का अधिक उपयोग किया।
गत वर्ष 11967 मीट्रिक टन एनपीके की तुलना में इस बार केवल 8077 मीट्रिक टन एनपीके का वितरण हुआ। आलू की बोआई इस वर्ष देरी से शुरू हुई थी। अक्तूबर और नवंबर में बोआई ने रफ्तार पकड़ी, जिससे डीएपी की मांग बढ़ी। अब 95 फीसदी से अधिक आलू की बोआई पूरी हो चुकी है।
विज्ञापन
इस बार यूरिया की मांग भी 2658 मीट्रिक टन कम हुई है। इसका मुख्य कारण आलू की बोआई का पिछड़ना बताया जा रहा है। गत वर्ष सितंबर से ही आलू की बोआई शुरू हो गई थी। इससे अक्तूबर और नवंबर में आलू की फसलों में यूरिया डाली जाने लगी थी। अब किसान रबी की फसल में गेहूं की बोआई की तैयारी कर रहे हैं।
दावा : खाद की पर्याप्त उपलब्धता
जिला कृषि अधिकारी शैलेंद्र कुमार वर्मा ने बताया कि खाद की कोई कमी नहीं है। 10116 मीट्रिक टन डीएपी, 28742 मीट्रिक टन यूरिया और 20136 मीट्रिक टन एनपीके उपलब्ध है। इसके अतिरिक्त 6891 मीट्रिक टन एमओपी और 11378 मीट्रिक टन सिंगल सुपर फास्फेट भी मौजूद है। किसानों को प्रति हेक्टेयर 5 बोरी डीएपी और 7 बोरी यूरिया वितरित की जा रही है।