फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Installment of PM houses stuck in Duda, victims reached office

डूडा में फंसी पीएम आवास की किस्त, दफ्तर पहुंचे पी ड़ित

Tue, 05 Nov 2019 06:24 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 05 Nov 2019 06:24 PM IST
विज्ञापन
Installment of PM houses stuck in Duda, victims reached office
डूडा कार्यालय परिसर में खड़े प्रधानमंत्री आवास के पात्र। - फोटो : FARRUKHABAD
प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना के तहत चयनित लोगों को जिला नगरीय विकास अभिकरण (डूडा) ने किसी को पहली किस्त नहीं दी, तो किसी को दूसरी। यही नहीं दर्जनों पात्रों को तीसरी किस्त देने में आनाकानी की जा रही है। उनके मकान के फोटो भी विभाग में लग चुके हैं। परेशान 30-35 लोग मंगलवार को कार्यालय पहुंचे। अफसर के न मिलने पर उन्होंने नाराजगी जताई। कहा कि अब यहीं धरना देंगे।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री की मंशा है कि कोई भी व्यक्ति न तो कच्चे मकान में रहे और न ही किराए पर। सभी के पास अपनी पक्की छत हो। इसी मंशा से प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत डूडा को लाभार्थियों को चयनित कर आवास बनवाने का जिम्मा सौंपा गया। डूडा इसमें लापरवाही बरत रहा है। जिसे पहली किस्त दे दी, उसकी दूसरी जारी नहीं की जा रही है। किसी को दूसरी के बाद तीसरी किस्त नहीं दी जा रही है। हजारों लोग मकान अधूरे होने से परेशान हैं।
विज्ञापन

लकूला स्थित गिहार बस्ती के 30-35 महिला-पुरुष डूडा कार्यालय मंगलवार सुबह दस बजे पहुंचे। उनका कहना था कि कुछ के फार्म भरा लिए, सर्वे भी हो गया, मगर चयनित नहीं किया जा रहा है। किसी को दूसरी किस्त नहीं दी जा रही है, तो किसी को तीसरी। करीब 15-20 लोग ऐसे बताए ज रहे हैं, जिनके मकान का निर्माण होकर फोटो भी विभाग में लगा दिए गए हैं, मगर तीसरी किस्त देने में आनाकानी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे परेशान पात्रों ने लाभ मिलने पर डूडा दफ्तर पर धरना देने की चेतावनी दी। दफ्तर पहुंचने वालों में लता, नीरज, अनिल, रिंकू, मंजू, विशुन सिंह, राजेश्वरी, विमला, बरखा, लाली, ब्रजपाल, रीना, नरेश, अहवरन, आशा, कमलेश, संतोष, विमलेश, शारदा आदि लोग थे।

जिनका मकान कंपलीट है, उसे तीसरी किस्त शीघ्र देने वाला हूं। अधूरे मकानों में भी किस्त लेने की कुछ लोग दबाव बना रहे हैं। मानक पूरे न करने वालों को बिल्कुल किस्त नहीं दूंगा। एक व्यक्ति इसमें गड़बड़ करवाना चाहता है। यदि उसका साक्ष्य मिला, तो मैं उस पर मुकदमा दर्ज करवा दूंगा। गलत काम नहीं होने दूंगा। -जयविजय सिंह, पीओ, डूडा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed