फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Inspired to produce coarse grains

Farrukhabad News: मोटे अनाज के उत्पादन के लिए किया प्रेरित

Sat, 18 Oct 2025 01:01 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद Updated Sat, 18 Oct 2025 01:01 AM IST
विज्ञापन
Inspired to produce coarse grains
फोटो-36, किसानों को मोटा अनाज देते सांसद मुकेश राजपूत व जिलाधिकारी आशुतोष द्विवेदी।स्रोत:सूचना
फर्रुखाबाद। क्रिश्चियन कॉलेज में शुक्रवार को मिलेट्स पुनरोद्धार योजना के तहत किसान गोष्ठी हुई। इसमें किसानों को मोटा अनाज खाने और उत्पादन के लिए प्रेरित किया गया।
विज्ञापन


सांसद श्री मुकेश राजपूत व जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी ने गोष्ठी का शुभारंभ किया। उप कृषि निदेशक अरविंद मोहन मिश्र ने बताया कि तिलहनी व दलहनी फसलों में देश को आत्म निर्भर बनाने के लिए क्षेत्रफल व उत्पादन में वृद्धि करने की जरूरत है। शासन से 4600 सरसों मिनी किट बांटने का लक्ष्य है।
विज्ञापन

जिला कृषि अधिकारी बीके सिंह ने जैविक खाद व वर्मी कंपोस्ट के प्रयोग के लिए प्रेरित किया। सांसद ने कहा कि पहले लोग मोटा अनाज का उत्पादन व सेवन कर निरोगी रहते थे। जिलाधिकारी ने कहा कि श्रीअन्न के सेवन से स्वास्थ्य अच्छा रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने विकसित उत्तर प्रदेश 2047 अभियान के तहत किसानों को सुझाव भेजने के लिए प्रेरित किया। भाजपा नेता वीरेंद्र सिंह राठौर, ने कहा कि श्रीअन्न से लड्डू, बिस्कुट आदि तैयार किए जा सकते हैं। कृषि वैज्ञानिक अरविंद कुमार ने बताया कि ज्वार, बाजरा, कोदों, सांवा, रागी के सेवन से स्वास्थ्य ठीक रहता है। पर्यावरणविद गुंजा जैन ने विचार रखे।

सीडीओ विनोद कुमार गौड़, डीडीओ श्याम कुमार तिवारी, उप संभागीय कृषि प्रसार अधिकारी सतीश कुमार, कृषि वैज्ञानिक महेंद्र प्रसाद, सत्येन्द्र कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed