{"_id":"68f29bb97cee6287e004e132","slug":"inspired-girl-students-to-break-their-silence-farrukhabad-news-c-222-1-sknp1016-131516-2025-10-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: छात्राओं को चुप्पी तोड़ने के लिए किया प्रेरित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: छात्राओं को चुप्पी तोड़ने के लिए किया प्रेरित
Sat, 18 Oct 2025 01:10 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
Updated Sat, 18 Oct 2025 01:10 AM IST
विज्ञापन
फोटो -28, मिशन शक्ति कार्यक्रम में मौजूद छात्राएं।संवाद
- फोटो : katra news
फर्रुखाबाद। मिशन शक्ति अभियान के तहत महिला कल्याण विभाग की ओर से कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय कायमगंज में कार्यक्रम किया गया। इसमें छात्राओं को उनके अधिकार और चुुप्पी तोड़कर खुलकर बोलने के लिए जागरूक किया गया।
जेंडर स्पेशलिस्ट निर्मला राजपूत ने कहा कि मिशन शक्ति अभियान महिलाओं व लड़कियों को सशक्त बनाने के लिए चलाया जा रहा है, ताकि वह अपनी बात खुलकर कह सकें। उन्होंने छात्राओं को शिकायत दर्ज कराने और मदद के लिए सरकार द्वारा संचालित टोल फ्री नंबर 112, 1098, 1076, 1090, 181, 108, 102 की जानकारी दी। इसके साथ ही साइबर क्राइम के लिए 1930 के बारे में भी बताया।
उन्होंने मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, बाल सेवा योजना, मुख्य मंत्री सामान्य बाल सेवा योजना, स्पॉन्सरशिप, जिले में संचालित वन स्टाफ सेंटर के बारे में जागरूक कर लाभ लेने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान कार्यक्रम में वार्डन रचना कटियार, वन स्टाफ सेंटर की प्रशासक पूजा पाल, हर्ष, रवि आदि मौजूद रहे।