फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Inspired everyone to become self-reliant

Farrukhabad News: सभी को आत्मनिर्भर बनने के लिए किया प्रेरित

Thu, 25 Sep 2025 01:20 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद Updated Thu, 25 Sep 2025 01:20 AM IST
विज्ञापन
Inspired everyone to become self-reliant
फोटो -22, मिशन शक्ति अभियान के तहत रैली निकालती छात्राएं।संवाद - फोटो : गौरीगंज रेलवे स्टेशन पर ट्रेन का इंतजार करते यात्री।
फर्रुखाबाद। शमसाबाद के बाबा रामरक्षपाल अन्नपूर्णा देवी आदर्श कन्या इंटर कॉलेज में बुधवार को मिशन शक्ति अभियान 5.0 के तहत कार्यक्रम किया गया।
विज्ञापन

इसमें सशक्त नारी समृद्ध परिवार, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ व आत्मनिर्भर नारी के लिए प्रेरित किया गया। मिशन शक्ति के 90 दिवसीय अभियान के तहत साइकलोथाॅन कार्यक्रम के तहत कॉलेज में बीडीओ व प्रधानाचार्य ने झंडी दिखाकर रैली रवाना की।

इसमें जन्म-मृत्यु दर, लिंगानुपात, स्कूल ड्रॉप आउट, बाल विवाह, लैंगिक शोषण, हिंसा, संस्थागत प्रसव और साक्षरता दर के प्रति जागरूक किया गया। सरकार द्वारा चलाई जा रही जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी दी गई।
विज्ञापन


योजनाओं का लाभ लेने के लिए टोल फ्री नंबर की जानकारी दी गई। जेंडर स्पेशलिस्ट निर्मला राजपूत ने घरेलू हिंसा, दहेज अधिनियम, हेल्पलाइन नंबर 181, 1098, 1090, 1076, 112 के बारे में बताया। वन स्टाॅप सेंटर प्रबंधक पूजा पाल ने सेंटर में मिलने वाली सुविधाओं के बारे में बताया। कार्यक्रम में कॉलेज स्टाफ भी मौजूद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed