फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Inspector reprimanded for seeing mud and waterlogging on the road

सड़क पर कीचड़ देख सीएफआई को लगाई फटकार

Tue, 15 Nov 2022 06:00 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 15 Nov 2022 06:00 AM IST
विज्ञापन
Inspector reprimanded for seeing mud and waterlogging on the road
फर्रुखाबाद। सड़क पर कीचड़ व जलभराव की शिकायत पर डीएम संजय कुमार सिंह ने सोमवार को मोहल्ला अंडियाना से अंडरपास की ओर जाने वाले मार्ग का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

मौके पर गंदगी देख डीएम ने मुख्य सफाई एवं खाद्य निरीक्षक (सीएफआई) को फटकार लगाई। तुरंत समस्या का समाधान कराने की हिदायत दी।
मार्ग पर कई महीने से जलभराव है। उसमें बजबजाते कीचड़ से लोग परेशान हैं। मोहल्ले वालों ने इसकी शिकायत डीएम से की।
इस पर दोपहर करीब दो बजे डीएम मौके पर पहुंचे। वहां सड़क पर जलभराव और कीचड़ भरा मिला। आसपास के लोगों से डीएम ने बात की।
लोगों ने बताया कि सड़क निर्माण के वक्त जलभराव खत्म होने की बात कही गई थी, लेकिन स्थिति और ज्यादा खराब हो गई।
डीएम ने साथ में मौजूद नगर पालिका के मुख्य सफाई एवं खाद्य निरीक्षक ब्रिजेंद्र सिंह और सफाई नायक विनय कश्यप को फटकार लगाई।
कहा कि सड़क निर्माण के वक्त जल निकासी की व्यवस्था भी कराई जानी चाहिए थी।
डीएम ने निर्देश दिए कि दो दिन में पंपिंग सेट लगाकर जलभराव खत्म करवाएं।
इससे पहले डीएम ने आवास विकास कालोनी में सपा नेता सतीश दीक्षित के आवास के आगे एक खाली पड़े प्लाट में जलभराव को भी देखा।
उन्होंने पालिका अफसरों को जलभराव और गंदगी हटवाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed