फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Inspector dismissed in case of Badan Singh Baddo absconding

ढाई लाख के इनामी बदन सिंह बद्दो के फरार होने के मामले में दरोगा बर्खास्त

Fri, 31 Jul 2020 06:30 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 31 Jul 2020 06:30 PM IST
विज्ञापन
Inspector dismissed in case of Badan Singh Baddo absconding
बदन सिंह बद्दो के फरार होने के मामले में दरोगा बर्खास्त
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। ढाई लाख के इनामी बदमाश बदन सिंह बद्दो के पेशी से वापस आने के दौरान जनपद मेरठ से फरार होने के मामले में दरोगा को सेवानिवृत्त होने से चंद घंटे पहले एसपी ने बर्खास्त कर दिया। आईजी की नाराजगी के बाद यह कार्रवाई की गई। चालक व सिपाहियों पर कार्रवाई अभी लंबित है, जबकि तत्कालीन एएसपी जांच आख्या में सभी को दोषी ठहरा चुके हैं।
जनपद मेरठ के थाना टीपीनगर के मोहल्ला बेरापुर निवासी बदन सिंह बद्दो को हत्या के मामले में आजीवन कारावास की सजा हुई थी। उसको गाजियाबाद जेल से फतेहगढ़ स्थित सेंट्रल जेल भेजा गया था। सेंट्रल जेल से 27 मार्च 2019 को दरोगा देशराज त्यागी, दीवान संतोष कुमार, सिपाही सुनील सिंह, ओमवीर सिंह, राजकुमार व चालक भूपेंद्र सिंह उसे जनपद गाजियाबाद की कोर्ट में पेशी पर ले गए थे।
विज्ञापन

दरोगा ने बदन सिंह को ले जाने का रूट एटा, हाथरस, अलीगढ़, बुलंदशहर, होकर बताया था जबकि शाहजहांपुर, बरेली, हापुड़ के रास्ते से लेकर गए थे। गाजियाबाद कोर्ट में पेशी के बाद बदन सिंह को पुलिसकर्मी मेरठ के एक होटल में लेकर पहुंचे और वहीं पर ठहरे। होटल मालिक की मदद से बदन सिंह पुलिस कर्मियों को चकमा देकर फरार हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

टीपीनगर थाने में दरोगा समेत सभी सिपाहियों पर मुकदमा दर्ज हुआ था और उन्हें जेल भेज दिया गया था। साथ ही सभी पुलिस कर्मियों को निलंबित कर दिया गया था। विभागीय जांच में तत्कालीन एएसपी त्रिभुवन सिंह ने दरोगा सहित सभी पुलिस कर्मियों को दोषी ठहराकर एसपी को 15 अप्रैल को आख्या भेज दी थी।

दरोगा देशराज त्यागी शुक्रवार दोपहर 12 सेवानिवृत्त हो रहे थे। इससे चंद घंटे पहले आईजी की नाराजगी के बाद एसपी डॉ. अनिल मिश्रा ने दरोगा देशराज त्यागी को बर्खास्त कर दिया है। बदन सिंह बद्दो अभी तक पुलिस के हाथ नहीं आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed