{"_id":"5fb7fe788ebc3e9bf8520a0d","slug":"inspector-and-soldiers-were-accused-of-looting-jewelry-and-cash-farrukhabad-news-knp595304586","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रामीणों ने दरोगा पर जेवर व नगदी लूटने का लगाया आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रामीणों ने दरोगा पर जेवर व नगदी लूटने का लगाया आरोप
विज्ञापन
एसपी कार्यालय के बाहर खड़े ग्रामीण।
- फोटो : FARRUKHABAD
दरोगा व सिपाहियों पर लगाया जेवर व नगदी लूटने का आरोप
फर्रुखाबाद। पूर्व प्रधान के साथ एसपी से मिलने पहुंचे ग्रामीणों ने दारोगा व सिपाहियों पर मारपीट कर रुपये व जेवर लूटने का आरोप लगाया है। मामले में एसपी ने जांच का आदेश दिया है। शमसाबाद थाना क्षेत्र के गांव पहाड़पुर बैरागर निवासी पूर्व प्रधान रक्षपाल के साथ पहुंचे ग्रामीण शुक्रवार को एसपी से मिले।
पूर्व प्रधान ने एसपी को बताया कि भतीजे पुष्पेंद्र की बरात गुरुवार को एटा गई थी। घर में महिलाएं ही मौजूद थीं। प्रधान ने रंजिश के कारण दरोगा विक्रम सिंह व दो सिपाहियों को घर में बुलाकर शराब पिलाई। इसके बाद प्रधान पुत्र पुलिसकर्मियों को लेकर उनके घर पहुंचा। जहां दरोगा व सिपाहियों ने घर में घुसकर महिलाओं के साथ अभद्रता की और पचास हजार रुपये व जेवर लूट कर चले गए।
जब वह लोग वापस आए तो पूरे मामले की जानकारी परिजनों ने दी। इस पर वह थाने में शिकायत करने को गया, तो वहां एसओ ने गाली गलौज कर मुकदमे में फंसाने की धमकी दी। इस मामले में प्रभारी एसओ मेहरबान सिंह ने बताया कि प्रधान के पुत्र ने फायरिंग होने की सूचना दी थी।
विज्ञापन
मौके पर यूपी 112 के पुलिस कर्मियों पर पूर्व प्रधान के परिजनों ने पथराव कर दिया था। जानकारी होने पर वह स्वयं फोर्स के साथ गांव गए थे। इस मामले में यूपी 112 के पुलिसकर्मियों से तहरीर देने के लिए कहा था। उन्होंने तहरीर नहीं दी है। एसपी डॉ. अनिल मिश्रा ने बताया कि पूर्व प्रधान व ग्रामीण उनसे मिले। उनकी शिकायत पर मामले की जांच कराई जा रही है।