फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   inspection at rice at farrukhabad

राज्यमंत्री ने तीन राशन गोदामों पर मारा छापा, बोरी चावल कम निकला

Fri, 17 Jul 2020 10:36 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jul 2020 10:36 PM IST
विज्ञापन
inspection at rice at farrukhabad
कायमगंज बेरी तिराहा के पास गोदाम में राशन की बोरियों की तौल कराते राज्य मंत्री रणवेंद्र सिंह उर्? - फोटो : FARRUKHABAD
कायमगंज (फर्रुखाबाद) में मुख्यमंत्री के निर्देश पर राज्य मंत्री ने नगर के सरकारी राशन गोदामों पर शुक्रवार को छापा मारा। उन्होंने चावल से भरीं 50-50 किलो की चार बोरियों (दो क्विंटल) को एक साथ तौलवाया तो उसमें कुल आठ किलो वजन कम निकला। उन्हें यहां कोई घटतौली नहीं मिली।
विज्ञापन

खाद्य एवं रसद तथा नागरिक आपूर्ति राज्य मंत्री रणवेंद्र प्रताप सिंह धुन्नी सिंह ने सांसद मुकेश राजपूत, भाजपा जिलाध्यक्ष रूपेश गुप्ता व सरकारी अमले के साथ चिलौली रोड स्थित विपणन शाखा के राशन गोदाम पर छापा मारा। विपणन विभाग के अधिकारी व जिला पूर्ति अधिकारी जिवेश कुमार मौर्य ने स्टाक मिलान किया।
विज्ञापन

एक बार गिनतीं के बाद करीब दो घंटे बाद दोबारा स्टाक चेक किया गया। जांच चार घंटे चली। चिलौली गोदाम से निकलकर राज्य मंत्री पास के राइस मिल तक पैदल गए। इसके बाद वह काफिले के साथ बेरी तिराहे के पास गोदाम पर पहुंचे। राशन गोदाम में चार बोरी चावल का वजन कराने पर 194 किलो निकला, जबकि गेहूं की चार बोरी 204 किलो की निकलीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

राज्य मंत्री रणवेंद्र सिंह उर्फ धुन्नी सिंह ने बताया कि घटतौली की शिकायतों पर मुख्यमंत्री के निर्देश पर राशन की गोदामों पर छापा मारा जा रहा है। उन्होंने कहा कोटेदार उपभोक्ताओं को पूरा राशन नहीं देते हैं। इसमें कहा जाता है कि राशन गोदामों से ही कोटेदारों को पूरा माल नहीं मिल पाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed