फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   inspaction

प्रभारी मंत्री के सामने गश खाकर गिरी महिला, सुनवाई नहीं

Mon, 20 Jan 2020 11:55 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jan 2020 11:55 PM IST
विज्ञापन
inspaction
फरियादियों की सुनवाई करते मंत्री मुकुट बिहारी वर्मा। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : FARRUKHABAD
फर्रुखाबाद। गंगा यात्रा की तैयारी बैठक कर कलक्ट्रेट सभागार स निकलते ही प्रभारी मंत्री को फरियादियों ने घेर लिया। इस दौरान न्याय की गुहार लगाने आई एक युवती की मौसी उनके पैरों पर गिर गई और दहाड़ें मारकर रोने लगी। पुलिस कर्मियों ने उठाया तो वह गश खाकर गिर पड़ी। महिला गिड़गिड़ाती रही और मंत्री जांच का आश्वासन देकर चले गए।
विज्ञापन

कमालगंज थाना क्षेत्र निवासी महिला कलक्ट्रेट पहुंची। तब प्रभारी व सहकारिता मंत्री मुकुट बिहारी वर्मा अधिकारियों के साथ गंगा यात्रा की तैयारी बैठक कर रहे थे। जब वह बाहर निकले तो महिला उनके पैरों पर गिरकर जोर-जोर से रोने लगी। पुलिस कर्मियों ने उठाया तो वह गश खाकर गिर पड़ी। फिर लोगों ने उसे संभाला, तो होश में आई। प्रभारी मंत्री ने कहा कि रोने से सुनवाई नहीं होती, पूरी बात तो बताओ। महिला ने प्रार्थनापत्र दिया तो कार्रवाई का आश्वासन देकर प्रभारी मंत्री कार में बैठने लगे। महिला पुलिस की करतूतें बताने को गिड़गिड़ाती रही, लेकिन प्रभारी मंत्री चले गए। महिला ने बताया कि बहन की मौत होने से उसी ने बेटी को पाला-पोसा। गांव के ही दबंग ने निकाह का झांसा देकर उसका एक वर्ष तक यौन शोषण किया। बाद में निकाह से मना कर दिया।
विज्ञापन

7 दिसंबर को आरोपी ने घर में घुसकर गालीगलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। आरोपी पर मामला दर्ज कराया। आरोप लगाया कि जांच कर रहे थानाध्यक्ष ने पीड़िता को लिखकर याद कराया फिर मनमाफिक बयान दर्ज कराए और आरोपी से पांच लाख रुपये लेकर दुष्कर्म की धारा हटा दी। मारपीट की धाराओं में चार्जशीट दाखिल कर दी। आरोप है एक पुलिस अधिकारी ने उसे धमकाया। वह पुलिस महानिदेशक कानपुर जोन को भी प्रार्थनापत्र दे चुकी है, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

दिन भर भटके फरियादी, फिर शिकायतों की बौछार
दो बजे तक चली बैठक के दौरान शिकायत करने पहुंचे फरियादी भटकते रहे। प्रभारी मंत्री के बाहर निकलते ही शिकायतों की बौछार हो गई। जनतंत्र क्रांतिकारी मोर्चा के उत्तम मिश्र को सभागार में जाने से रोका गया तो वह बाहर ही धरने पर बैठ गए। प्रभारी मंत्री के बाहर आने पर उन्होंने शिकायत कि कि 16 गरीबों का सूची में नाम होने के बावजूद रिश्वत न देने से आवास नहीं दिए जा रहे। जबकि अपात्रों को आवास की किस्त भी पहुंच चुकी। गांव भटपुरा निवासी प्रमोद मिश्रा ने शमसाबाद थाने में चोरी की रिपोर्ट दर्ज न करने, फतेहगढ़ क्षेत्र के गांव बढ़ईयन टोला निवासी आशा कटियार ने उनकी भूमि पर दबंगों द्वारा जबरन निर्माण करने की शिकायत की। सीएमओ कार्यालय में आउट सोर्सिंग से लगे कर्मचारियों ने कार्यदायी संस्था अवनी परिधि द्वारा 11 माह का भुगतान दिलाने की मांग की। जहानगंज थाना क्षेत्र के गांव कतला निवासी चकबंदी लेखपाल व बंदोबस्त अधिकारी पर रिश्वत लेने के बावजूद काम न करने की शिकायत की। पपियापुर निवासी सनी वर्मा ने बैंक अधिकारियों की प्रताड़ना से भाई मनीष शर्मा द्वारा सुसाइड करने में कार्रवाई न किए जाने की फरियाद की। इसके अलावा ग्रामीणों ने अन्ना गोवंश व भूमि पर अवैध कब्जा संबंधी कई शिकायतीपत्र डीएम व प्रभारी मंत्री को दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed