{"_id":"5e10db2d8ebc3e879d41fdb0","slug":"innovations-of-primary-school-mirza-nagla-will-rock-on-youtube-farrukhabad-news-knp536362354","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिर्जा नगला के नवाचार यू-ट्यूब पर मचाएंगे धमाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिर्जा नगला के नवाचार यू-ट्यूब पर मचाएंगे धमाल
विज्ञापन
कमालगंज। विकास खंड के प्राथमिक विद्यालय मिर्जा नगला में चलाए जा रहे शैक्षिक व सामाजिक नवाचारों की गूंज अब यू-ट्यूब पर भी होगी। विद्यालय को जिले का पहला मॉडल फाइव स्टार घोषित किए जाने के बाद पहुंचे सीडीओ ने नवाचारों की वीडियोग्राफी कराई। यह वीडियो फुटेज यू-ट्यूब पर अपलोड किए जाएंगे। 14 जनवरी को विकास भवन में होने वाली जनपद स्तरीय कार्यशाला में इस विद्यालय के नवाचारों की प्रस्तुति दी जाएगी। इससे जिले के अन्य विद्यालयों में भी सुधार के लिए इनका उपयोग हो सके।
मुख्य विकास अधिकारी डॉ. राजेंद्र पैंसिया शनिवार दोपहर राजेपुर सरायेमेदा ग्राम पंचायत के प्राथमिक विद्यालय मिर्जा नगला पहुंचे। प्रधानाध्यपिका रुचि वर्मा ने विद्यालय में होने वाली बाल संसद की गतिविधियों की बच्चों से प्रस्तुति कराई। बच्चों में पढ़ाई, स्वच्छता व अन्य गतिविधियों के लिए प्रतिस्पर्धा पैदा करने वाले कार्यक्रम स्टार ऑफ द मंथ, स्टार ऑफ द ईयर व स्टार ऑफ द पेरेंट्स की जानकारी दी। नियमित व समय पर उपस्थिति के लिए बच्चों को स्माइली बैज लगाने के बारे में बताया।
अवकाश के बावजूद मौजूद 50 बच्चों से विभिन्न प्रश्न पूछकर उनके दिए सटीक उत्तरों की भी वीडियोग्राफी कराई गई। कक्षा एक की छात्रा शिशमणि व कक्षा 2 की अनन्या का जन्मोत्सव मनाया गया। बच्चों ने केक काटा सीडीओ व प्रधानाध्यापिका ने तिलक लगाकर कलर बॉक्स उपहार में दिए। विद्यालय में हर माह के अंतिम शनिवार को संबंधित माह में जन्मे बच्चों का जन्मदिन मनाया जाता है। बाल मेला व फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता भी होती है। मो. नफीस, पंचायत सेक्रेटरी राजीव यादव भी मौजूद रहे। एसएमसी के पूर्व अध्यक्ष अजय ने सीडीओ से कहा कि यहां 114 बच्चों पर तीन ही शिक्षक हैं। इस पर सीडीओ ने शिक्षकों की संख्या बढ़ाए जाने का भरोसा दिया।
विज्ञापन
कार्यों की तीन माह में ही खुली पोल
विद्यालय में 11 लाख रुपये से हुए कार्यों का लोकार्पण सीडीओ ने किया था। शनिवार को सीडीओ विद्यालय की गतिविधियों व कराए गए कार्यों को मॉडल के रूप में प्रस्तुत करने के लिए वीडियोग्राफी कराने पहुंचे तो कई कार्यों की पोल खुलती दिखी। कई स्थानों पर पुताई झड़ रही थी। वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम में भी छेद दिखे। दरवाजे खिड़कियां भी दुरुस्त नहीं थीं। उन्होंने खिड़की दरवाजे स्टील के लगवाने के निर्देश दिए। जिन स्थानों पर पेंटिंग खराब हो गई वहां पुन: पेंट कराने को कहा।