{"_id":"6748b1cd7bac4a77b50546e2","slug":"innocent-tempo-rider-dies-due-to-car-collision-farrukhabad-news-c-22-1-sknp1018-104610-2024-11-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: कार की टक्कर से टेंपो सवार मासूम की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: कार की टक्कर से टेंपो सवार मासूम की मौत
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। बरेली-इटावा राष्ट्रीय राजमार्ग पर तेज रफ्तार कार की टक्कर से टेंपो सवार मासूम की मौत हो गई, जबकि दंपती और बच्चे के बाबा घायल हो गए। पुलिस ने मासूम और घायलों को लोहिया अस्पताल पहुंचाया। दुर्घटना के बाद कार स्टार्ट न होने से पुलिस ने कब्जे में ले लिया है।
शाहजहांपुर जिले के थाना मिर्जापुर के गांव नई बस्ती भौती निवासी विपिन कुमार की 19 दिन की बेटी बीमार हो गई थी। वह पिता वेदराम, पत्नी नीलम को साथ लेकर बुधवार दोपहर में आवास विकास कालोनी स्थित एक निजी अस्पताल में लेकर आए। यहां दवा दिलाने के बाद रात करीब दो बजे किराये के टेंपो से घर लौट रहे थे।
टेंपो जब बरेली-इटावा राष्ट्रीय राजमार्ग पर पांचाल घाट और चाचूपुर के बीच में पहुंचा, तो तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। दुर्घटना के बाद कार मौके पर ही बंद हो गई और टेंपो काफी दूर सड़क किनारे पलट गया। इससे मासूम समेत चारों लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस से घायलों को लोहिया अस्पताल भेजा। डॉक्टर ने जांच के बाद मासूम को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
माता-पिता व बाबा को अस्पताल में भर्ती कराया गया। मासूम की मौत के बाद परिजनों बेहाल हो गए। पिता विपिन ने बताया कि उनके सवा साल की एक बेटी सोनम भी है। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया है। वाहन पुलिस के कब्जे में हैं।