{"_id":"64d917bad42ab658ac0d3776","slug":"innocent-tempo-rider-dies-due-to-car-collision-couple-injured-farrukhabad-news-c-22-1-sknp1018-445-2023-08-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: कार की टक्कर से टेंपो सवार मासूम की मौत, दंपती घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: कार की टक्कर से टेंपो सवार मासूम की मौत, दंपती घायल
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
शमसाबाद। सवारी भरकर जिला मुख्यालय जा रहे टेंपो में तेज रफ्तार कार सवार ने टक्कर मार दी। इससे टेंपो पलट गया। उसमें सवार दंपती और उनका मासूम पुत्र नीचे दब गया। राहगीरों ने काफी प्रयास के बाद उन्हें निकाला। घायलों को नवाबगंज सीएचसी ले जाया गया, जहां दो साल के पुत्र को मृत घोषित कर दिया गया, जबकि घायल माता-पिता का इलाज किया जा रहा है।
जनपद कासगंज के कोतवाली पटियाली क्षेत्र के गांव कुतुबपुर सराय निवासी सूरजपाल अपनी पत्नी बबली के साथ दो साल के पुत्र आर्यन को रविवार दोपहर में दवा दिलाने टेंपो से फर्रुखाबाद जा रहे थे। टेंपो दलेलगंज व हजियापुर के बीच पहुंचा, तो पीछे से तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। इससे टेंपो पलट गया। चालक कार लेकर मौके से फरार हो गया।
टेंपो में चालक और तीनों यात्री दब गए। चीख-पुकार पर पहुंचे आसपास के राहगीरों ने टेंपो को सीधा कर घायलों को बाहर निकाला। इसी दौरान मौका मिलते ही चालक टेंपो लेकर खिसक लिया। एंबुलेंस से घायल दंपति और पुत्र को नवाबगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। वहां डॉक्टर ने पुत्र आर्यन को मृत घोषित कर दिया। इससे माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।
विज्ञापन
सूरजपाल ने बताया कि उसके तीन पुत्र थे। बड़ा देवेंद्र (10), रत्नेश (7) और सबसे छोटा आर्यन था। शमसाबाद पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया है। पुलिस वाहनों की खोजबीन कर रही है।
-- -- -- -- --