फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Innocent child admitted in hospital dies, scuffle with attendants

Farrukhabad News: अस्पताल में भर्ती मासूम की मौत, तीमारदारों से हाथापाई

Wed, 29 Oct 2025 12:53 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद Updated Wed, 29 Oct 2025 12:53 AM IST
विज्ञापन
Innocent child admitted in hospital dies, scuffle with attendants
फोटो- 26 चिलसरा रोड स्थित अस्पताल में जांच करती थाना पु्लिस। जागरूक पाठक - फोटो : प्रेम प्रकाश उर्फ दीपू सोनकर। फाइल फोटो
फर्रुखाबाद। शहर के चिलसरा रोड स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती छह माह की मासूम की मौत हो गई। परिजन अस्पताल में रोने लगे तो अस्पताल के कर्मचारियों ने उनसे हाथापाई कर दी।
विज्ञापन

परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर अस्पताल संचालक को थाने में बैठा लिया। पिता ने अस्पताल संचालक पर इलाज के बदले 50 हजार रुपये लेने का आरोप लगाया।
विज्ञापन

कासगंज जिले के लोकपुर निवासी आकाश दिवाकर अपनी पत्नी सरिता और बच्चों के साथ भाईदूज पर शमसाबाद थाने के गांव चंपतपुर में ससुराल आया था। उनकी छह माह की बेटी काव्या सोमवार सुबह बीमार हो गई। तेज बुखार, खांसी होने के बाद उसे मऊदरवाजा थाने के चिलसरा रोड स्थित एक अस्पताल में भर्ती कराया। आरोप है कि अस्पताल संचालक ने 50 हजार रुपये जमा कराए और 2300 रुपये की दवाएं मंगवाईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

देर रात हालत में सुधार न होने पर आकाश ने बेटी को रेफर करने के लिए कहा, मगर अस्पताल संचालक ने ठीक हो जाने का आश्वासन दिया। मंगलवार सुबह साढ़े चार बजे के करीब बच्ची ने दम तोड़ दिया। इससे परिजनों में चीख पुुकार मच गई। अस्पताल कर्मियों ने तुरंत बाहर जाने की धमकी दी तो विवाद हो गया। अस्पताल कर्मियों ने बेटी के पिता और परिजनों संग हाथापाई कर दी।
आकाश ने इसकी सूचना पुलिस को दे दी। पुलिस ने मामला शांत किया। अस्पताल संचालक को हिरासत में लेकर शव कब्जे में ले लिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।

थानाध्यक्ष लक्ष्मण सिंह ने बताया कि पिता की सूचना पर शव का पोस्टमार्टम कराया गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और लिखित शिकायत के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। अस्पताल संचालक से जानकारी करने लाए थे। इसके बाद घर भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed