फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Injured tempo driver dies; friends accused of murder.

Farrukhabad News: घायल टेंपो चालक की मौत, दोस्तों पर हत्या का आरोप

Mon, 20 Jul 2026 12:06 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jul 2026 12:06 AM IST
विज्ञापन
Injured tempo driver dies; friends accused of murder.
फर्रुखाबाद। घर से ले जाकर एक टेंपो चालक को दोस्तों ने मरणासन्न हालत में लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया। इसके बाद लखनऊ में इलाज के दौरान शनिवार रात उसकी मौत हो गई। परिजन ने दोस्तों पर हत्या का आरोप लगाया। कहा कि हरदोई और कादरीगेट पुलिस के चक्कर लगाने पर भी न्याय नहीं मिला। उन्होंने 1.32 लाख रुपये गायब होने की बात कही।
विज्ञापन

कादरीगेट थाना क्षेत्र के मोहल्ला आंबेडकरनगर नरकसा निवासी रोहित शाक्य (35) अपना टेंपो चलाते थे। छह जुलाई की सुबह कुछ दोस्त घर से उन्हें बुला ले गए थे। उन्होंने एआरटीओ दफ्तर में टेंपो ट्रांसफर कराया। इसके बाद शाम सात बजे फोन पर दोस्त ने बताया कि रोहित लोहिया अस्पताल में भर्ती हैं। परिजन जब लोहिया अस्पताल पहुंचे तो रोहित बेहोशी की हालत में मिला। रोहित को कानपुर, इसके बाद लखनऊ इलाज के लिए ले गए। वहां शनिवार सुबह रोहित की मौत हो गई। शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद घर पहुंचा, तो समाज के लोग आक्रोशित हो गए।
विज्ञापन

पत्नी रागिनी ने बताया कि हरदोई जिले के सवायजपुर के पास एक खाई में बाइक का कुछ हिस्सा मिला। पास में ही बंद बड़े ढाबे पर काफी खून और कपड़े पड़े थे। वहां की पुलिस इसे दुर्घटना मान रही थी। पति के चेहरे के अलावा कहीं चोट नहीं थी। वजनी वस्तु से वार करके हत्या की गई। उनके पास से रुपये भी गायब कर दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

भीड़ ने पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप लगाया। घर से लोग शव उठाकर जाम लगाने के लिए चल दिए। इसी दौरान सपा जिलाध्यक्ष चंद्रपाल सिंह यादव, आम आदमी पार्टी और कुछ हिंदूवादी संगठन के सनी गुप्ता पहुंचे। सनी ने आरोपियों पर कार्रवाई न होने पर आंदोलन की धमकी दी। इसके कुछ देर बाद कादरीगेट थाने के दरोगा कृष्ण कुमार पुलिस बल के साथ पहुंचे। उन्होंने परिजन की बात सुनकर कार्रवाई का भरोसा दिलाया। दोपहर करीब ढाई बजे पुलिस की मौजूदगी में शव का पांचाल घाट पर अंतिम संस्कार किया गया। रोहित की बेटी कोयल व बुलबुल हैं। बड़ा भाई अंकुल व परिजन बेहाल हैं। पत्नी पांच माह की गर्भवती है। थानाध्यक्ष कपिल कुमार ने बताया कि घटनास्थल हरदोई के सवायजपुर का है। वहां के अफसरों से बात हो गई है। वहां तहरीर देने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed