{"_id":"6159f55f8ebc3e9fbc7aab01","slug":"injured-did-not-get-treatment-in-chc-scuffle-with-doctor-farrukhabad-news-knp6561081102","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएचसी में घायल को नहीं मिला इलाज, डॉक्टर से धक्कामुक्की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएचसी में घायल को नहीं मिला इलाज, डॉक्टर से धक्कामुक्की
विज्ञापन
नवाबगंज (फर्रुखाबाद)। बाइक की टक्कर से घायल युवक को सीएचसी में इलाज नहीं मिला। परिजनों के कहने पर डॉक्टर बिफर गए। विवाद बढ़ने पर धक्कामुक्की हो गई। आखिरकार घायल युवक को परिजन निजी अस्पताल लेकर चले गए।
क्षेत्र के गांव सोना जानकीपुर निवासी कोटेदार सर्वेश का पुत्र सुमित(22) शाम पांच बजे कसबे से वापस घर जा रहा था। गांव नगला जोधा के पास उसकी साइकिल की चेन उतर गई। इसी बीच पीछे से आए बाइक सवार ने टक्कर मार दी। इससे सुमित घायल हो गया। ग्रामीणों की सूचना पर पहुुंची एंबुलेंस से उसे सीएचसी नवाबगंज ले जाया गया। जानकारी पर परिजन भी पहुंच गए। इलाज के लिए कहने पर डॉ.सुमित शाक्य बिफर गए और लड़खड़ाते हुए गालीगलौज करने लगे।
इसको लेकर दोनों पक्षों में विवाद हो गया और धक्कामुक्की हो गई। स्थानीय लोगों ने किसी तरह समझाकर दोनों पक्षों को अलग किया। इसके बाद भी डॉक्टर गालीगलौज करते रहे। परेशान परिजन घायल युवक को सीएचसी से निजी अस्पताल लेकर चले गए। मौके पर मौजूद भीड़ से भी डॉक्टर ने अपनी ऊंची पहुंच बताते हुए गालीगलौज किया। लोगों ने बताया कि डॉक्टर अक्सर नशे में गालीगलौज व विवाद करते रहते हैं।
विज्ञापन
सीएचसी प्रभारी डॉ.अमित अग्रवाल ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में आया है। उन्होंने कार्रवाई के लिए वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत करा दिया गया है। सीएमओ डॉ.सतीश चंद्रा ने बताया कि कार्रवाई की जाएगी।