फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Infant killed in rogues attack, looted 35 thousand rupees

बदमाशों के हमले से सात माह के बच्चे की मौत, 35 हजार रुपये लूटने का आरोप

Tue, 11 Aug 2020 10:57 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 11 Aug 2020 10:57 PM IST
विज्ञापन
Infant killed in rogues attack, looted 35 thousand rupees
आयुष का फाइल फोटो। - फोटो : FARRUKHABAD
बदमाशों के हमले में शिशु की मौत, 35 हजार रुपये लूटे
विज्ञापन

कंपिल (फर्रुखाबाद)। बीमार बच्चे को इलाज को ले जाते समय बदमाशों ने बाइक सवार पिता व भाई को लाठी मार कर रोक लिया। इस दौरान बाइक के साथ गिरने से बच्चा पिता की गोद से छिटककर दूर जा गिरा। पीड़ितों का आरोप है कि बदमाशों ने उनसे 35 हजार रुपये लूट लिए। इलाज के लिए ले जाते समय बच्चे की मौत हो गई। पिता ने सुबह गांव के पचास लोगों के साथ थाने पहुंचकर घटना की जानकारी दी। पुलिस मामले को मारपीट का मानकर जांच कर रही है।
ग्राम पंचायत शादनगर के मजरा नगला रेद निवासी उमेश चंद्र शाक्य के सात माह के पुत्र आयुष की सोमवार रात को तबीयत बिगड़ गई। उमेश अपने भतीजे राघवेंद्र के साथ पुत्र को लेकर बाइक से कायमगंज जा रहा था। तभी रुदायन-कंपिल मार्ग पर गांव भत्तूपुर नरायणपुर के पास पुलिया मोड़ पर करीब छह लोगों ने लाठी मार कर बाइक गिरा ली। इससे दोनों लोग बाइक समेत गिर पड़े। उमेेश के हाथ से आयुष छिटककर दूर जा गिरा। इससे उसकी नाक से खून बहने लगा। इस बीच पीछे से दूसरी बाइक से उमेश के परिजन आ गए।
विज्ञापन

उनको भी बदमाशों ने बंधक बना लिया। आरोप है कि राघवेंद्र से बदमाशों ने 35 हजार रुपये लूट लिए। इसके बाद बदमाश भाग गए। तब उमेश अपने घायल पुत्र को लेकर फिर कायमगंज के लिए चल दिया लेकिन रास्ते में ही शिशु की मौत हो गई। उमेश बच्चे का शव लेकर गांव लौट गए। मंगलवार सुबह उमेश व राघवेंद्र गांव के 50 लोगों के साथ थाने पहुंचे। राघवेंद्र ने पुलिस को घटना की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया कि वह आयुष के इलाज के लिए 35 हजार रुपये ले गया था। वह बदमाशों ने लूट लिए हैं। एक बदमाश को उसने पहचान लिया है। अन्य को नहीं पहचान सका। पुलिस ने परिजनों को कार्रवाई का भरोसा देकर घर भेज दिया। शव का पोस्टमार्टम भी नहीं कराया गया। थानाध्यक्ष देवेंद्र कुमार गंगवार ने बताया कि तहरीर नहीं मिली है। मामला मारपीट का है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed