फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   India's victory Jume fans

भारत की जीत पर झूमे खेल प्रेमी

Mon, 23 Feb 2015 12:03 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद Updated Mon, 23 Feb 2015 12:03 AM IST
विज्ञापन
India's victory Jume fans
वर्ल्ड कप 2015 में रविवार को दक्षिण अफ्रीका को 130 रन से करारी शिकस्त
विज्ञापन
देकर भारत ने तीन बार मिली हार का बदला लिया। देश की शानदार जीत पर शहर में जगह-जगह आतिशबाजी छुड़ाकर मिठाई का वितरण किया गया। वर्ष 1992 से 2011 तक हुए वर्ल्डकप मैचों में तीन बार दक्षिण अफ्रीका ने जीत दर्ज की। रविवार को वर्ल्डकप 2015 में चौथी बार भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच मैच हुआ।

इस मैच को 130 रनों से जीतकर भारत ने हार का मिथक तोड़ दिया। शिखर धवन की बेजोड़ शतकीय पारी और अजिक्या रहाणे के धमाकेदार 79 रनों की बदौलत भारतीय टीम ने 307 रन बनाए। भारत ने दक्षिण अफ्रीका को 177 रन पर आलआउट कर मैच जीत लिया। मैच को देखने के लिए शहर में जगह-जगह लोग टेलीविजन के सामने चिपके रहे। चाय, दालमोठ और परचून की दुकानों पर मैच देखने के लिए भीड़ लगी रही।

देश की टीम की जीत पर गढ़ी कोहना में जावेद खां, अनुपम मिश्रा, तनिष मिश्रा, विक्की, शाहआलम और नावेद अल्वी आदि ने मिठाई बांटी। सिविल लाइन, लालदरवाजा और भोलेपुर में भी क्रिकेट प्रेमियों ने आतिशबाजी छुड़ाकर मिठाई बांटी। कायमगंज प्रतिनिधि के अनुसार भारत ने दक्षिण अफ्रीका पर ऐतिहासिक जीत दर्ज की। दक्षिण अफ्रीका का दसवां विकेट गिरते ही खेल प्रेमी सड़कों पर उतर आए और उन्होंने जमकर आतिशबाजी चलाई।

शमसाबाद प्रतिनिधि के अनुसार मनोज के प्रतिष्ठान पर क्रिकेट प्रेमियों ने मिठाई बांटी गई। इस अवसर पर राजेश कुमार, श्याम सिंह, शिवनंदन, बबलू, देवसिंह, विपिन कुमार, ब्रजेश कुमार, अंकुर और राहुल कुमार रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed