फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Increasing water level of Ganga, the fast

गंगा का जलस्तर बढ़ने से कटान तेज

Sun, 01 Nov 2020 11:28 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 01 Nov 2020 11:28 PM IST
विज्ञापन
Increasing water level of Ganga, the fast
जलस्तर बढ़ने से हरसिंहपुर कायस्थ गांव में कटान करती गंगा। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
अमृतपुर/शमसाबाद। गंगा में पानी छोड़े जाने से तटवर्ती गांवों में कटान तेज हो गया है। शमसाबाद के गांव अचानकपुर में करीब 12 ग्रामीणों के खेत कटने से पानी में समा गए हैं। अमृतपुर के गांव हरसिंहपुर कायस्थ में छह ग्रामीणों के मकान पर कटान से खतरा मंडराने लगा है।
विज्ञापन

नरौरा बांध से गंगा में 8 हजार 872 क्यूसेक पानी गंगा में छोड़ा गया है। इससे गंगा के जलस्तर में बढ़ोतरी होने से तटवर्ती गांवों में कटान तेज हो गया। शमसाबाद के गांव अचानकपुर में ग्रामीणों के खेत गंगा की चपेट में आने से तेजी से कटने लगे है। गंगाराम, मुकेश, बाजीलाल, नेतराम, रामकिशोर, राम सहाय, रामफल, प्रताप सिंह समेत 12 लोगों के आठ से दस बीघा खेत कटाने की चपेट में आने से गंगा में समा गए हैं। इससे गांव के लोग परेशान है।
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी अमृतपुर के अनुसार, तटवर्ती गांव चाचूपुर, गौटिया, भाऊपुर चौरासी, लायकपुर, कंचनपुर सबलपुर, हरसिंहपुर कायस्थ में कटान तेज हो गया है। हरसिंहपुर कायस्त के नरेंद्र कुमार, हरिराम, रामशरन, रामभजन, रामचंद्र, सुधीर कुमार के मकान तक कटान पहुंच गया है। इससे इनके मकानों के कटने का खतरा बढ़ गया है। ग्रामीणों का कहना है कि इसी प्रकार कटान होता रहा तो उनको अपने मकान खुद तोड़ने होंगे। एक्सईएन सिंचाई सुशील कुमार सिंह ने बताया कि नहरों की सिल्ट हटाने का काम चल रहा है। इस कारण नहरों में जाने वाला पानी बंदकर दिया गया है। इससे गंगा का जलस्तर बढ़ गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed