फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Increased water level of Ganga and Ramganga danger of flood

Farrukhabad News: गंगा व रामगंगा का बढ़ा जलस्तर, बाढ़ का खतरा

Fri, 11 Aug 2023 11:03 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 11 Aug 2023 11:03 PM IST
विज्ञापन
Increased water level of Ganga and Ramganga danger of flood
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अमृतपुर। गंगा व रामगंगा का जलस्तर शुक्रवार को बढ़ने से बाढ़ का खतरा फिर बढ़ गया है। इससे ग्रामीण खासे चिंतित हैं। गंगा का जलस्तर खतरे के निशान से पांच सेमी ऊपर पहुंच गया है। बहादुरपुर मार्ग कटने से ग्रामीणों की दिक्कतें बढ़ गई हैं।


गंगा का जलस्तर में 5 सेंटीमीटर (सेमी) बढ़कर खतरे के निशान 137.10 मीटर से 137.15 मीटर पर पहुंच गया है। नरौरा बांध से गंगा में दो लाख 600 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। इससे जलस्तर और बढ़ने की आशंका है। बाढ़ का पानी फिर गांव में भी बढ़ने लगा है। ग्रामीणों का कहना है कि एक माह से बाढ़ झेल रहे हैं, लेकिन बाढ़ समाप्त होने के बजाय बढ़ती जा रही है। पिछले वर्षाें में इतने दिन बाढ़ का पानी कभी नहीं रुका।
विज्ञापन

पानी की तेज धार में गांव बहादुरपुर को जाने वाला मार्ग कट गया है। इससे गांव नगला केवल, भुसेरा, भरखा, कांधर कुईयां का आवागमन बंद हो गया है। ग्रामीण ने बल्ली आदि डालकर किसी तरह से निकलने को मजबूर हैं। भरखा चौराहा व बमियारी के पास सड़क कटने से लोग परेशान हैं। कड़हर तक जाने वाले वाहन बंद हो गए। बाइक सवार किसी तरह निकल जाते हैं। इस सड़क के कटने से करीब करीब 50 से अधिक गांव के ग्रामीण परेशान हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

दबंग नाविक ने फोड़ी नाव, तहसीलदार से शिकायत

गांव आशा की मड़ैया में पांचालघाट से किराए पर नाव डाली गईं। लेखपाल ने गांव के ही एक ग्रामीण को नाविक रखा है। ग्रामीण पशुओं का चारा दूर से लेकर आते हैं। रास्ते में करीब चार फीट गहरी पानी की धार बहने से ग्रामीण जान जोखिम में डालकर सिर पर चारा रखकर ले जाते हैं। दबंग नाविक नाव पर घास नहीं रखने देता। ग्रामीणों के कहने पर नाविक नाव फोड़ने की धमकी देता है।

गुरुवार को ग्रामीणों ने नाव पर घास लादकर पानी को पार किया तो गुस्साए नाविक ने अभद्रता की। इसके बाद नाव को कई जगह से फोड़ दिया। इससे ग्रामीणों का आवागम बंद हो गया। ग्रामीणों की सूचना पर तहसीलदार कर्मवीर सिंह ने पांचालघाट से दूसरी नाव भेजी। नाव मालिक अल्लादीन ने नाव तोड़ने की शिकायत तहसीलदार कर्मवीर सिंह से की है। तहसीलदार ने बताया है कि नाविक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed