{"_id":"6339dadad7a35728f0329ca3","slug":"increased-delivery-facility-in-fatehgarh-chc-farrukhabad-news-knp721365285","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रसव के लिए अस्पताल तैयार, गर्भवती का इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रसव के लिए अस्पताल तैयार, गर्भवती का इंतजार
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। फतेहगढ़ सीएचसी में प्रसव सुविधा शुरू कर दी गई है। जिलाधिकारी ने रविवार को प्रसव कक्ष का उद्घाटन किया।
कोरोना की रफ्तार थमने के साथ फतेहगढ़ सीएचसी (एल-2) अस्पताल खाली था। अब यह अस्पताल प्रसव के लिए तैयार कर लिया गया है। सीएमओ डॉ. अवनींद्र कुमार ने बताया कि लेबर रूम में डॉक्टर, स्टाफ नर्स व एएनएम की तैनाती की गई है। एक साथ दो प्रसव कराने की सुविधा है।
24 घंटे सेवाएं देने के लिए शिफ्टवार स्टाफ की ड्यूटी लगाई गई है। डीएम संजय कुमार ने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए।
इस दौरान एसीएमओ डॉ. दलवीर सिंह, डॉ. यूसी वर्मा, डिप्टी सीएमओ दीपक कटारिया, अधीक्षक डॉ. आरसी माथुर, जिला प्रशासनिक अधिकारी निष्ठा श्रीवास्तव, डॉ. सुमित शाक्य, आशीष शुक्ला, पुनीत मिश्रा, विकास गुप्ता आदि मौजूद रहे।