फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Increase income by adopting organic and natural farming

जैविक व प्राकृतिक खेती से किसानों को आय बढ़ाने का सिखाया हुनर

Wed, 06 Jan 2021 10:39 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 06 Jan 2021 10:39 PM IST
विज्ञापन
Increase income by adopting organic and natural farming
उन्नतशील किसानों को सम्मानित करते विधायक नागेंद्र सिंह। - फोटो : FARRUKHABAD
जैविक व प्राकृतिक खेती अपनाकर किसान बढ़ाएं आय
विज्ञापन

फर्रुखाबाद/कमालगंज। किसान कल्याण मिशन कार्यक्रम के तहत बुधवार को शहर के क्रिश्चियन इंटर कालेज व कमालगंज के रामलीला मैदान में कृषि मेला व गोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें जैविक व प्राकृतिक खेती कर किसानों को आय बढ़ाने के तरीके बताए गए।
शहर के क्रिश्चियन इंटर कालेज मैदान में कृषि मेला व गोष्ठी का शुभारंभ जिलाधिकारी व सदर विधायक ने दीप प्रज्ज्वलन कर किया। उपकृषि निदेशक राज कुमार ने किसानों को योजनाओं की जानकारी दी। शमसाबाद के गांव कुइयांधीर निवासी उन्नतिशील किसान सुधांशु गंगवार ने परंपरागत खेती, फार्मर प्रोड्यूसर कंपनी के प्रदीप कुमार ने कृषक उत्पादक संगठन के बारे में प्रशिक्षण दिया। कृषि वैज्ञानिक डॉ. बीके शर्मा, सुशील कुमार, महेंद्र प्रसाद राजभर ने फसल अवशेष प्रबंधन की उपयोगिता बताई। सीडीओ डॉ. राजेंद्र पैसिंया ने जैविक खेती प्रबंधन पर जोर दिया।
विज्ञापन

इस दौरान वर्ष 2020-21 में बढ़पुर ब्लाक में कृषि यंत्र रोटावेटर से लाभान्वित पांच किसानों, अच्छा काम करने वाले 11 महिला समूहों को रिवाल्विंग फंड के प्रमाणपत्र देकर व विशिष्ट कृषकों को शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। मेले में 24 स्टाल लगाकर किसानों को सभी विभागों के बारे में जानकारी दी गयी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिलाधिकारी मानवेंद्र सिंह ने किसानों को जैविक खेती कर अधिक उत्पादन करने के लिए जागरूक किया। विधायक मेजर सुनील दत्त द्विवेदी ने गोवंश आधारित जीरो बजट प्राकृतिक खेती के बारे में समझाया।
कमालगंज में भोजपुर विधायक नागेंद्र सिंह राठौर ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया किसानों को आधुनिक तरीके से खेती करने के लिए प्रोत्साहित किया।
प्रोत्साहन व सहायता दी जा रही है। अधिक उत्पादन व अधिक मूल्य की दिशा में सरकार लगातार आगे बढ़ रही है। किसानों से कृषि कानूनों के फायदों को लेकर संवाद किया। विधायक ने 21 किसानों को कृषि उपकरण अनुदान पत्र, 50 को केसीसी बैंक पासबुक, 14 को पिछड़ी जाति विवाह अनुदान, 20 को दिव्यांग पेंशन, 31 को निराश्रित महिला पेंशन वितरित की।

उन्नतिशील बीज तैयार करने पर श्रृंगीरामपुर के कृषि विशेषज्ञ राहुल पाल के साथ ही कैंटहा के अनिल कुमार सिंह को सम्मानित किया। बीडीओ राजेश बघेल व एडीओ निरंजन त्रिवेदी ने महिला स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को 1500 रुपये स्टार्टअप फंड, एक लाख 10 हजार रुपये सामुदायिक निवेश व 15 हजार रुपये के हिसाब से प्रति समूह चक्रीय निधि वितरित की। जितेंद्र सिंह ने अमरूद, केला व आम का बाग तैयार करने के लिए मिलने वाली छूट की जानकारी दी। जिला कृषि अधिकारी डॉ. राकेश कुमार सिंह, उप निदेशक भूमि संरक्षण अनिल यादव भी रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed