फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Incomplete road, closed road, uprooted gravel, people worried

Farrukhabad News: अधूरी सड़क, रास्ता बंद, उखड़ी गिट्टी, लोग परेशान

Sun, 02 Feb 2025 11:47 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 02 Feb 2025 11:47 PM IST
विज्ञापन
Incomplete road, closed road, uprooted gravel, people worried
फर्रुखाबाद। शहर की रायपुर चौकी के पास से लेकर बेवर रोड तक बन रही सड़क उखड़ी होने और सीसी रोड निर्माण के बाद रास्ता बंद होने से स्थानीय लोग परेशान हैं। बड़े वाहन न निकल पाने से लोगों को चक्कर काटकर जाना पड़ रहा है।
विज्ञापन

पीडब्ल्यूडी से जसमई से पचपुखरा होते हुए करीब 4.8 किमी सड़क का निर्माण व मरम्मत कार्य कराया जा रहा है। रायपुर चौकी के आगे शीतगृह के सामने से करीब 400 मीटर सीसी रोड का निर्माण कराया गया है। इससे यह मार्ग 16 जनवरी से बंद कर दिया गया है। इससे कोई बड़ा वाहन या कार तक नहीं निकल पा रही है। इसके आगे 4400 मीटर डामर रोड की मरम्मत होनी है। 22 से 27 जनवरी तक चले सीसी रोड निर्माण के बाद दोनों ओर गड्ढा खोद कर आवागमन रोक दिया गया है। इससे वाहन चालकों को शहर में होकर गुजरना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि करीब 15 दिन से सड़क का निर्माण कार्य भी नहीं हो रहा है और रास्ता भी बंद होने से खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

पीडब्ल्यूडी अवर अभियंता राजकुमार ने बताया कि सीसी रोड के पकने का समय 28 दिन निर्धारित होता है। एक सप्ताह में सीसी रोड की टेस्टिंग की जाएगी। सीसी रोड के अलावा 4400 डामर रोड की मरम्मत व 800 मीटर नाली निर्माण कार्य करीब एक करोड़ 10 लाख रुपये से स्वीकृत हैं। सीसी रोड पकने के बाद रास्ता खोल दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed