फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Incomplete rejuvenation of school, work too poor

वजीरपुर में कायाकल्प का काम अधूरा, गुणवत्ता भी खराब

Sat, 28 Aug 2021 06:56 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 28 Aug 2021 06:56 PM IST
विज्ञापन
Incomplete rejuvenation of school, work too poor
गांव पिथनापुर में पंचायत भवन का निरीक्षण करते डीपीआरओ। - फोटो : FARRUKHABAD
स्कूल का अधूरा कायाकल्प, काम भी घटिया
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। विकास खंड राजेपुर क्षेत्र की ग्राम पंचायत पिथनापुर का शनिवार को डीपीआरओ ने निरीक्षण किया। मजरा वजीरपुर में स्कूल के कायाकल्प का अधूरा व गुणवत्ता भी खराब मिली। उन्होंने तत्कालीन सचिवों से अभिलेख तलब कर कार्रवाई के निर्देश दिए। इसके साथ ही पिथनापुर में मॉडल पंचायत भवन बनाने के लिए कहा।
जिला पंचायत राज अधिकारी विनय कुमार सिंह दोपहर एक बजे निरीक्षण करने पिथनापुर पहुंचे। उन्होंने मजरा वजीरपुर जाकर स्कूल देखा तो कायाकल्प का काम बंद था। कराए गए अधूरे कार्य की गुणवत्ता भी खराब थी। सफाई कर्मी के मौजूद न मिलने पर उसका एक दिन का वेतन रोककर कर एडीओ को कार्रवाई के निर्देश दिए। सामुदायिक शौचालय पर केयर टेकर के न मिलने पर स्पष्टीकरण तलब किया।
विज्ञापन

सामुदायिक शौचालय से मुख्य मार्ग तक जाने वाला रास्ता भी अपूर्ण मिला। सचिव बृजनंदन ने बताया कि तत्कालीन सचिव जयराम लाल व प्रदीप दीक्षित ने उन्हें ग्राम पंचायत के अभिलेख नहीं सौंपे। इस पर एडीओ को अभिलेख उपलब्ध कराने के साथ कार्रवाई करने के निर्देश दिए। मजरा विचपुरिया में भी स्कूल के कायाकल्प का काम अधूरा मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे पहले उन्होंने निर्माणाधीन पंचायत भवन देखा। यहां लिंटर डाला जा रहा था। उन्होंने प्रधान व सचिव को निर्देश दिए कि भवन में रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम साथ में ही लगवाया जाए। इसे ब्लाक का मॉडल पंचायत भवन बनाने का प्रयास करें।

मुख्य मार्ग को जाने वाले रास्ते पर कलर इंटरलॉकिंग, तालाब के किनारे सुरक्षा दीवार व रैंप का निर्माण कराया जाए। तालाब में मछली पालकर ग्राम पंचायत की आय बढ़ाई जा सकती है।
एडीओ अजीत पाठक, प्रधान अभय कुमार, जिला कंसलटेंट सुधीर श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed