{"_id":"58fce8454f1c1bc4608b4fd1","slug":"in-the-month-of-april-only-a-demand-for-coolers-fridges-and-wings","type":"story","status":"publish","title_hn":"अप्रैल में ही कूलर, फ्रिज व पंखों की बढ़ी डिमांड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अप्रैल में ही कूलर, फ्रिज व पंखों की बढ़ी डिमांड
ब्यूरो/अमर उजाला, फर्रुखाबाद
Updated Sun, 23 Apr 2017 11:15 PM IST
विज्ञापन
snowfall in himachal
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भीषण गर्मी पड़ने से इलेक्ट्रानिक दुकानों पर फ्रिज, कूलर व एसी की डिमांड बढ़ गई है। साथ ही बैट्री वाले पंखों की भी मांग बढ़ी है। बिक्री में करीब 30 से 40 प्रतिशत का इजाफा हुआ है।
अमूमन मई व जून में पड़ने वाली गर्मी इस बार मार्च के अंत से ही पड़नी शुरू हो गई।
अप्रैल में तापमान 42 डिग्री सेल्सियस से ऊपर तक पहुंच गया है। प्रचंड गर्मी के चलते समय से पहले ही कूलर, फ्रिज, एसी व बैट्री आदि वाले पंखों की मांग शुरू हो गई है। सीलिंग फैन विभिन्न कंपनी के जहां 1450 से लेकर 3500 रुपये तक में हैं। वहीं लोकल कंपनी के सीलिंग फैन 850 से लेकर 2000 रुपये तक में उपलब्ध हैं।
ब्रांडेड कंपनी के कूलर की शुरूआत ही 6000 रुपये से ऊपर है। वहीं लोकल कंपनी के कूलर 3500 से 6500 तक में उपलब्ध हैं। फ्रिज 10950 से लेकर 20 हजार से ज्यादा तक की रेंज में मौजूद हैं। बैट्री वाले पंखे 500 से 1000 रुपये में बिक रहे हैं।
विज्ञापन
गर्मी के चलते इस बार रेलवे रोड, पक्कापुल, तिकोना चौकी, नेहरू रोड, घुमना बाजार, लालबाग बढ़पुर और फतेहगढ़ व भोलेपुर आदि बाजारों में स्थित इलेक्ट्रानिक दुकानों में ग्राहकों की भीड़ नजर आ रही है।
लालबाग में एक इलेक्ट्रानिक्स शो रूम के मालिक गुरवीर सिंह ने बताया कि अप्रैल में गर्मी पड़ने से कूलर, पंखा व फ्रिज आदि की बिक्री 30 से 40 प्रतिशत बढ़ी है। प्लास्टिक बॉडी के कूलरों और छोटे फ्रिजों की मांग ज्यादा है।