फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   In the health department, the purchase of laptops from 50 lakhs will be investigated

स्वास्थ्य विभाग में 50 लाख से लैपटाप खरीद की होगी जांच

Sun, 12 Jun 2022 11:25 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jun 2022 11:25 PM IST
विज्ञापन
In the health department, the purchase of laptops from 50 lakhs will be investigated
सातनपुर मंडी में कार्यक्रम को संबोधित करते कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
फर्रुखाबाद। प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री व कानपुर मंडल के प्रभारी मंत्री धर्मपाल सिंह ने स्वास्थ्य विभाग में 50 लाख रुपये से लैपटॉप की खरीद को संज्ञान में लिया है। उन्होंने जिलाधिकारी से जांच कराने के लिए कहा। यह भी बताया कि वक्फ संपत्तियों पर किए कब्जों और अतिक्रमण पर बुलडोजर चलाया जाएगा।
विज्ञापन

कलक्ट्रेट सभागार में रविवार को कानपुर मंडल प्रभारी व पशुधन एवं दुग्ध विकास मंत्री धर्मपाल सिंह ने पत्रकारों से वार्ता की। पत्रकारों ने सवाल उठाया कि स्वास्थ्य विभाग में मार्च में 50 लाख रुपये से 94 लैपटॉप खरीदे गए। गुणवत्ता खराब होने से कई लैपटॉप ऑन ही नहीं हो रहे हैं।
विज्ञापन

बिना जांच कराए ही इन्हें बांटने की तैयारी भी थी। इस मामले को प्रभारी मंत्री ने संज्ञान में लेते हुए जिलाधिकारी संजय कुमार सिंह को लैपटॉप खरीद की जांच कराने के निर्देश दिए। इससे जिम्मेदारों के फंसने के आसार बन गए हैं। प्रभारी मंत्री ने कहा कि वक्फ संपत्तियों को कब्जा मुक्त कराने के साथ ही स्थायी निर्माण को बुलडोजर से ढहाया जाएगा। इस भूमि पर कोचिंग का निर्माण होगा। इससे भूमाफिया घोषित हो चुकीं पूर्व विधायक की मुश्किलें बढ़ गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने यह भी कहा कि मदरसों की पढ़ाई अब बिना पाठ्यक्रम नहीं होगी। एनसीआरटी की किताबों से गुणवत्तापूर्ण पढ़ाई कराई जाएगी। सिंगल स्टेज डोर स्टेप डिलीवरी के तहत कोटेदारों की दुकान तक राशन न पहुंचाए जाने का भी मामला संज्ञान में लिया है। इससे अब छोटे वाहनों से दुकानों तक राशन पहुंचने की संभावना है। उन्होंने कहा कि छुट्टा घूम रहे गोवंश दिसंबर तक सड़क पर दिखाई नहीं देंगे।
गोशालाओं को आत्मनिर्भर बनाकर गोवंश संरक्षित किए जाएंगे। इसके साथ ही दूध दुहकर गोवंश छोड़ने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। सड़कों से अतिक्रमण हटाने संबंधी सवाल पर उन्होंने कहा कि इसकी स्थिति साफ की जाएगी।
इससे पहले प्रभारी मंत्री ने अधिकारियों के साथ बैठक कर विभागीय कार्यों की समीक्षा की। इसमें जिलाधिकारी संजय कुमार सिंह, एसपी अशोक कुमार मीणा, सीडीओ एम. अरुन्मोली, एडीएम सुभाष चंद्र प्रजापति भी मौजूद रहे। शाम को प्रभारी मंत्री ने उद्यमियों के साथ बैठक की। इसमें रोहित गोयल ने टेक्सटाइल पार्क खोलने की बात कही तो चंद्रपाल वर्मा ने वहां छोटे उद्यमियों के न पहुंचने का तर्क दिया।
सातनपुर मंडी परिसर में आयोजित गरीब जनकल्याण जनसभा को प्रभारी मंत्री धर्मपाल सिंह ने संबोधित किया। कहा कि पं. जवाहरलाल नेहरू देश के पहले प्रधानमंत्री बने, लेकिन कांग्रेस की गलत नीतियों से जनता को संपूर्ण आजादी नहीं मिल सकी। वर्ष 2014 में केंद्र में भाजपा सरकार बनने के बाद विकास संभव हो सका।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पं. दीनदयाल उपाध्याय के सपनों को साकार किया और आज पंक्ति के अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जैविक खेती से कम लागत में अच्छा उत्पादन मिलता है। गो पालन को बढ़ावा देने के लिए दो रुपये किलो गोबर खरीदकर सीएनजी गैस बनाने पर काम चल रहा है।
भाजपा प्रदेश महामंत्री प्रियंका रावत ने कहा कि जनसभा का मुख्य उद्देश्य जनता तक योजनाओं की जानकारी पहुंचाना है। उन्होंने पौधरोपण पर जोर दिया। भाजपा जिलाध्यक्ष रूपेश गुप्ता, जिला संगठन प्रभारी एमएलसी डॉ. अरुण पाठक, सांसद मुकेश राजपूत, विधायक मेजर सुनील दत्त द्विवेदी, नागेंद्र सिंह राठौर, सुशील शाक्य, डॉ. सुरभि ने भी संबोधित किया। एमएलसी प्रांशु दत्त द्विवेदी, पूर्व विधायक कुलदीप गंगवार, डॉ. भूदेव सिंह राजपूत मौजूद रहे। संचालन फतेह चंद वर्मा ने किया।
मंच पर सोते दिखे विधायक
फर्रुखाबाद। मंडी में हुए कार्यक्रम के दौरान भोजपुर विधायक नागेंद्र सिंह राठौर के पास अमृतपुर विधायक सुशील शाक्य सोफा पर बैठे थे। अंतिम दौर में जब प्रदेश महामंत्री प्रियंका रावत संबोधित कर रही थीं तो विधायक सुशील शाक्य सोते नजर आए।

निरीक्षण में बिजली समस्या की मिली शिकायत
प्रभारी मंत्री ने सुबह मलिन बस्ती बंधौआ का निरीक्षण किया। वहां सफाई व्यवस्था दुरुस्त कराने के लिए कहा। इसके बाद मोहल्ला नगला प्रीतम में प्रधानमंत्री आवासों का निरीक्षण किया। इस दौरान लोगों ने बिजली कटौती की समस्या बताई। प्रभारी मंत्री ने बिजली व्यवस्था में सुधार कराने का आश्वासन दिया।

कार्यक्रम में मौजूद लोग। संवाद

कार्यक्रम में मौजूद लोग। संवाद- फोटो : FARRUKHABAD

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed