फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   in road accident prd jawan killed

अज्ञात वाहन की टक्कर से पीआरडी जवान की मौत

Thu, 29 Jul 2021 11:16 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 29 Jul 2021 11:16 PM IST
विज्ञापन
in road accident prd jawan killed
फर्रुखाबाद। रामगंगा पुल के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार हरदोई के पीआरडी जवान की मौत हो गई। घटना की जानकारी पर परिजन लोहिया अस्पताल आए।
विज्ञापन

हरदोई जिले के थाना सांडी के गांव कुशलपुरवा निवासी सीताराम राजपूत (57) गुरुवार देर रात राजेपुर थानाक्षेत्र के गांव डबरी निवासी दामाद के घर बाइक से आ रहे थे। रामगंगा पुल के पास अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने घटना की पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने उन्हें लोहिया अस्पताल भेजा। जहां डॉक्टर मृत घोषित कर दिया। उनके पास से निकले कागज और मोबाइल से परिजनों को घटना की जानकारी दी गई। पत्नी सत्यवती परिवार के अन्य सदस्यों के साथ लोहिया अस्पताल आई। शव को देखकर वह रोने बिलखने लगी। पत्नी सत्यवती ने बताया कि पति सीताराम हरदोई में पीआरडी के जवान थे। उनके चार पुत्र और चार पुत्रियां है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed