फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   In October 2014 there was an increase in electricity rates , the rate increased again

अक्तूबर 2014 में बिजली दरों में हुई थी बढ़ोत्तरी, दोबारा बढ़ी दर

Fri, 19 Jun 2015 11:19 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद Updated Fri, 19 Jun 2015 11:19 PM IST
विज्ञापन
In October 2014 there was an increase in electricity rates , the rate increased again
आठ माह में बिजली के दाम दोबारा बढ़ गए हैं। इस बढ़ोत्तरी ने उपभोक्ताओं को
विज्ञापन
जोर का झटका दिया है। अक्तूबर 2014 में  सिर्फ बिजली यूनिट के दामों में वृद्धि हुई थी। इस बार सरकार ने यूनिट चार्ज के अलावा फिक्स चार्ज, रेगुलेटरी सरचार्ज में भी बढ़ोत्तरी कर दी है। इस कारण महंगाई में जनता को बिजली के बिल का भी तगड़ा करंट लगने वाला है।

उत्तर प्रदेश विद्युत नियामक आयोग ने वर्ष 2015-16 के लिए बिजली टैरिफ की घोषणा कर दी  है। नए टैरिफ में बिजली के दामों में खासा वृद्धि हुई है। महंगाई में जनता को बिजली के बढ़े दामों की मार झेलनी होगी। अब बिजली का दुरुपयोग करना, अपनी जेब पर डाका डलवाने के बराबर होगा। बिजली दरों में यह वृद्धि आठ माह में दूसरी बार हुई है। अक्तूबर 2014

में नियामक आयोग ने बिजली के दामों में बढ़ोत्तरी कर नया टैरिफ जारी किया था। इसमें यूनिट की संख्या कम कर दामों में लगभग 50 पैसे की वृद्धि की गई थी। इसी तरह कामर्शियल उपभोक्ताओं के लिए जारी टैरिफ में बढ़ोत्तरी हुई थी। इस बार नियामक आयोग ने बिजली दरों के साथ सरचार्ज व फिक्स चार्ज में भी बढ़ोत्तरी कर दी है। बढ़े हुए दामों का टैरिफ आने के बाद नए दरों के अनुसार बिल बनने शुरू होंगे।

वर्जन
बिजली के बढ़े दामों का अभी टैरिफ नहीं आया है। टैरिफ आने के बाद नई दरों के अनुसार बिलिंग कराई जाएंगी। इसकी तैयारी शुरू कर दी गई है। - राहुल बाबू कटियार, एसडीओ

अक्तूबर 2014 में बढ़े दामों का यह था टैरिफ
घरेलू कनेक्शन एक किलोवॉट
यूनिट संख्या            प्रति यूनिट दर          फिक्स चार्ज
0 से 50 यूनिट तक        2 रुपये            50 रुपये
50 से 150 तक            2.85 रुपये        50 रुपये

दो किलोवॉट
0 से 150 यूनिट तक         4 रुपये             75 रुपये
151 से 300 तक        4.50 रुपये            75 रुपये
301 से 500 तक        5 रुपये            75 रुपये
501 से अधिक तक        5.50 रुपये         75 रुपये

कामर्शियल का यह था टैरिफ
0 से 150 यूनिट तक        6 रुपये            200 रुपये
151 से 300 तक        6.50 रुपये            200 रुपये
301 से 1000 तक        6.80 रुपये            200 रुपये
1001 से अधिक तक        7 रुपये            200 रुपये

अब इस टैरिफ पर देना होगा बिल
यूनिट संख्या            प्रति यूनिट दर             फिक्स चार्ज (प्रति किलोवॉट)
0 से 150 यूनिट तक        4.40 रुपये            90 रुपये
151 से 300 तक        4.95 रुपये                90 रुपये  
विज्ञापन

301 से 500 तक        5.60 रुपये                 90 रुपये
501 से अधिक तक         6.20 रुपये             90 रुपये  

वाणिज्यिक टैरिफ
0 से 300 यूनिट तक         6.70 रुपये            225 रुपये  
301 से 1000 तक            7.10 रुपये            225 रुपये  
विज्ञापन
विज्ञापन

1000 से अधिक तक         7.25 रुपये            225 रुपये 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed