फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   In kabaddi teams winning Rajepur

कबड्डी में राजेपुर की टीमें विजेता

Wed, 05 Aug 2015 11:15 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद Updated Wed, 05 Aug 2015 11:15 PM IST
विज्ञापन
In kabaddi teams winning Rajepur
ब्लाक स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन ब्लाक संसाधन केंद्र राजेपुर
विज्ञापन
में किया गया। कबड्डी, दौड़ और लंबी कूद आदि खेलकूद प्रतियोगिताओं में खिलाड़ियों ने अपने हुनर का लोहा दिखाया। बुधवार को विकास खंड राजेपुर की बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता ब्लाक संसाधन केंद्र राजेपुर के प्रांगण में आयोजित की गई। प्रतियोगिता का शुभारंभ भूपेश पाठक ने टॉस

उछालकर किया। प्राथमिक स्तर और उच्च प्राथमिक स्तर कबड्डी बालक व बालिका वर्ग में राजेपुर की टीमें विजेता रहीं। प्राथमिक स्तर बालक वर्ग लंबी कूद में गोविंद, उदय प्रताप, तेज सिंह, उच्च प्राथमिक स्तर बालक वर्ग में सौरभ, रोहित कुमार, पिंटू, प्राथमिक स्तर बालिका वर्ग लंबी कूद में पारुल, राधा, रेखा, उच्च प्राथमिक स्तर बालिका वर्ग में उजाला,

दिव्या और आरती क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पर रहे। उच्च प्राथमिक स्तर गोला फेंक बालक वर्ग में रोहित, सौरभ, रमन, बालिका वर्ग में राधा, दिव्या और उजाला ने क्रमश: पहला, दूसरा और तीसरा स्थान प्राप्त किया। जिला व्यायाम शिक्षक संजीव कटियार, मनीष यादव, आलोक यादव और कुलदीप यादव की देखरेख में प्रतियोगिताएं हुईं।

प्रधानाध्यापक विश्राम सिंह यादव ने विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया। इस अवसर पर एबीआरसी प्रदीप चतुर्वेदी, विश्राम सिंह, सुरेशचंद्र, जितेंद्र राठौर, महेश सिंह, शिशुपाल सिंह, नरेंद्र सिंह, मानवेंद्र सिंह, विमल कुमार और शैलेंद्र कनौजिया मौजूद रहे।



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed