{"_id":"64dfad4544713105d104371a","slug":"in-enmity-the-family-members-of-pradhan-and-former-pradhan-were-beaten-with-sticks-nine-injured-farrukhabad-news-c-222-1-sknp1019-1947-2023-08-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: रंजिश में प्रधान व पूर्व प्रधान के परिजनों में चले लाठी-डंडे, नौ घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: रंजिश में प्रधान व पूर्व प्रधान के परिजनों में चले लाठी-डंडे, नौ घायल
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
राजेपुर। चुनाव व मिट्टी डालने की रंजिश में प्रधान व पूर्व प्रधान के परिजनों में लाठी-डंडे चल गए। इसमें दोनों ओर से नौ लोग घायल हो गए। पुलिस ने प्रधान की तहरीर पर पूर्व प्रधान सहित 11 के खिलाफ घर में घुसकर मारपीट का मुकदमा दर्ज कर लिया। पूर्व प्रधान की तहरीर पर पुलिस जांच करने का दावा कर रही है।
थाना क्षेत्र के गांव खंडौली निवासी प्रधान हरेंद्र सिंह का पूर्व प्रधान बलवीर सिंह की पंचायत चुनाव से रंजिश चल रही है। प्रधान मनरेगा के तहत मिट्टी डलवा रहे थे। पूर्व प्रधान के भतीजे अंबुज ने छह अगस्त को विरोध किया था। इस पर दोनों पक्षों में गाली-गलौज हुआ। एसओ ने दोनों पक्षों को थाने में बुलाकर समझौता करवा दिया। शुक्रवार की सुबह रंजिश में दोनों पक्षों में गाली-गलौज के बीच लाठी डंडे चल गए।
मारपीट में प्रधान हरेंद्र, भतीजे प्रशांत, पुष्पेंद्र, भाई सत्येंद्र, पिता विश्वनाथ व पूर्व प्रधान की ओर से भतीजा अंबुज, भाई आकाश, सुमित व अर्पित घायल हो गए। प्रधान हरेंद्र की तहरीर पर पुलिस ने पूर्व प्रधान बलवीर सिंह, पुत्र राघवेंद्र, धमेंद्र, अर्पित, आकाश, अंबुज, सुमित आदेश सिंह, रामकृष्ण, विपिन, रामऔतार के खिलाफ घर में घुसकर मारपीट करने का मुकदमा दर्ज कर लिया। अंबुज ने प्रधान व उसके परिजनों के खिलाफ घर में घुसकर मारपीट करने की तहरीर दी। पुलिस इस तहरीर में जांच करने की बात कह रही है।