{"_id":"5846f8424f1c1bf959448c6f","slug":"in-december-of-the-same-chills-suruaat","type":"story","status":"publish","title_hn":"िदसंबर की शुरुअात में ही कंपकपी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
िदसंबर की शुरुअात में ही कंपकपी
अमर उजाला/फर्रुखाबाद
Updated Tue, 06 Dec 2016 11:11 PM IST
विज्ञापन
प्लेटफार्म पर ट्रेन के इंतजार में बैठे यात्री।
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोहरे और शीत लहर ने शहरियों को ठिठुरने पर मजबूर कर दिया। धूप न निकलने से गलन बढ़ी। रेलवे स्टेशन और रोडवेज बस अड्डा फर्रुखाबाद में यात्री सर्दी से कांपते नजर आए। शहर में कहीं भी अलाव न जलने से राहगीरों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। हालांकि सर्र्दी और गलन की परवाह किए बिना ही लोग सुबह से एटीएम की लाइन में लग गए।
सरकारी दफ्तरों, स्कूलों और बैंकों में बाबा भीमराव अंबेडकर के निर्वाण दिवस की छुट्टी की वजह से सड़कों में चहल-पहल कम रही।
शनिवार, रविवार व सोमवार को कोहरा पड़ने से सर्दी बढ़ गई थी। मंगलवार को सुबह कोहरा तो नहीं पड़ा लेकिन सर्द हवा चलने और आसमान में बादल छाए रहने से ठंड हाड़ कपाऊ हो गई। रेलवे स्टेशन फर्रुखाबाद और रोडवेज बस अड्डा पर यात्रियों की संख्या कम दिखाई दी। शहर में रेलवे स्टेशन और रोडवेज बस अड्डा के साथ ही कहीं भी अलाव न जलने से यात्री ठंड में ठिठुरते नजर आए।
फर्रुखाबाद रेलवे स्टेशन के टिकट घर के पास बने हाल में पड़ी सीटों पर यात्री शाल, कंबल और लोई आदि ओढ़े दुबके बैठे थे। प्लेटफार्म संख्या 1, 2, 3, 4 व 5 पर यात्रियों की संख्या कम थी। प्लेटफार्मों पर ट्रेन के इंतजार में बैठे यात्री भी सर्दी में गर्म कपड़े लपेटे रहे। शहर में कहीं भी सार्वजनिक स्थानों पर अलाव नहीं जलवाए गए।
विज्ञापन
दुकानों के बाहर लोग अपने स्तर से अलाव जलाकर तापते नजर आए। वहीं सर्दी बढ़ने से लोगों ने जमकर गर्म कपड़ों की खरीददारी की। नगर पालिका की ईओ रोली गुप्ता ने बताया कि अलाव जलवाने की व्यवस्था जल्द ही करवा दी जाएगी।