{"_id":"5c533608bdec22691d36c50c","slug":"in-case-of-theft-in-asdm-room-raised-five-in-farrukhabad","type":"story","status":"publish","title_hn":"एएसडीएम के कमरे में चोरी के मामले में पांच को उठाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एएसडीएम के कमरे में चोरी के मामले में पांच को उठाया
Thu, 31 Jan 2019 11:23 PM IST
मनोज कुमार
farrukhabad
farrukhabad
Published by: मनोज कुमार
Updated Thu, 31 Jan 2019 11:23 PM IST
विज्ञापन
rupee
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पांचाल घाट स्थित नारायण आश्रम में रहने वाले अपर उपजिलाधिकारी के आवास से हुई चोरी की घटना का खुलासा करने में पुलिस तेजी से जुट गई है। सूत्रों की मानें तो पुलिस एक चालक समेत पांच लोगों को पकड़कर पूछताछ कर रही है।
भाजपा की प्रदेश कार्य समिति सदस्य डॉ. मिथलेश अग्रवाल का पांचाल घाट दुर्वाषा ऋषि आश्रम के पास नारायण आश्रम है। इसमें करीब छह माह से रह रहे अतिरिक्त उपजिलाधिकारी बृजकिशोर दुबे के कमरे से चोर लाखों रुपये की नगदी व अन्य सामान चोरी कर ले गए थे। सूचना पर स्वाट टीम व कोतवाली पुलिस के अलावा डॉग स्क्वॉड मौके पर गया लेकिन पुलिस को कोई खास सुराग हाथ नहीं लगा। पुलिस ने आश्रम के चौकीदार सर्वेश दुबे से भी घटना की जानकारी की थी। अतिरिक्त उपजिलाधिकारी ने अटैची से डेढ़ लाख रुपये गायब होने की बात कहते हुए जिलाधिकारी से मिलकर तहरीर देने की बात कही थी।
गुरुवार को भी इस मामले की शहर कोतवाली में कोई तहरीर नहीं दी गई। प्रभारी कोतवाल तेजबहादुर ने बताया कि चोरी के मामले में कोई तहरीर नहीं दी गई है। वहीं, सूत्रों का कहना है कि पुलिस ने रात में ही एक चालक समेत पांच लोगों को हिरासत में ले लिया है। पुलिस इन लोगों से गहनता से पूछताछ कर रही है। इसके साथ ही पुलिस आश्रम में काम करने वाले लोगों पर भी नजरें जमाए है। पुलिस का दावा है कि चोरी की घटना को अंजाम किसी जानकार व्यक्ति ने ही दिया है।
विज्ञापन
नहीं रखे थे 50 लाख रुपये - एएसडीएम
फर्रुखाबाद। अतिरिक्त उपजिलाधिकारी बृजकिशोर दुबे के कमरे से हुई चोरी के मामले में अभी तक कोई तहरीर नहीं दी गई है। यही नहीं अतिरिक्त उपजिलाधिकारी ने दो टूक कहा है कि कमरे में 50 लाख रुपये नहीं रखे थे। अभी डिस्टर्ब हूं, असलियत जानने के बाद तहरीर दूंगा। वहीं, 50 लाख रुपये चोरी को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं भी हो रही हैं। मीडियाकर्मियों से अतिरिक्त उपजिलाधिकारी ब्रजकिशोर दुबे ने बताया था कि कुछ रुपये और सामान चोरी गया है। जिलाधिकारी और एसपी से बातचीत के बाद तहरीर दी जाएगी। वहीं, शहर कोतवाल राजेश पाठक ने कुछ लोगों को जानकारी दी कि एएसडीएम के कमरे से 50 लाख रुपये व जेवर चोरी गए हैं। इसके बाद देर शाम तीन दिन के अवकाश पर चले गए। गुरुवार को भी इस मामले की कोई तहरीर शहर कोतवाली में नहीं दी गई। ऐसे में सवाल यह उठता है कि अतिरिक्त एसडीएम के कमरे में 50 लाख रुपये और जेवर कहां से आए। और जब यह सब माल चोरी हो गया है तो फिर अतिरिक्त एसडीएम तहरीर क्यों नहीं दे रहे हैं। अतिरिक्त एसडीएम ब्रजकिशोर दुबे ने बताया कि 50 लाख रुपये चोरी नहीं गए हैं। अभी वह डिस्टर्ब हूं। इसी वजह से तहरीर नहीं दी है।