{"_id":"677829ff5a44d02ef20f20e2","slug":"improve-the-response-time-of-ambulance-in-every-situation-dm-farrukhabad-news-c-222-1-sknp1016-119274-2025-01-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"हर हाल में सुधाएं एंबुलेंस का रिस्पांस टाइम : डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हर हाल में सुधाएं एंबुलेंस का रिस्पांस टाइम : डीएम
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। कलक्ट्रेट सभागार में शुक्रवार को जिलाधिकारी ने सड़क सुरक्षा समिति के साथ बैठक कर समीक्षा की। उन्होंने एंबुलेंस रिस्पांस टाइम में सुधार करने की चेतावनी दी।
सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में जिलाधिकारी डाॅ.वीके सिंह को एआरटीओ प्रवर्तन सुभाष राजपूत ने बताया कि दिसंबर 2024 में 36 सड़क दुर्घटनाओं में 23 लोगों की जान गई, जबकि दिसंबर 2023 में 39 सड़क हादसों में 13 लोगों की मौत हुई थी। वर्ष 2024 में कुल 390 सड़क हादसों में 213 लोगों ने जान गंवाई, जबकि वर्ष 2023 में 401 सड़क दुर्घटनाओं में 197 लोगों की जान गई थी। हादसों में मृतकों की संख्या बढ़ने पर जिलाधिकारी ने सुरक्षा की दृष्टि से तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
शुकरूल्लापुर ओवरब्रिज पर गठित जांच समिति द्वारा जांच रिपोर्ट न देने पर नाराजगी जताई। सेतु निगम के प्रतिनिधि को 15 दिन में काम पूरा करने की चेतावनी दी। कहा कि अन्यथा कि स्थिति में दुर्घटना होने पर सेतु निगम के अधिकारी जिम्मेदार होंगे। इटावा-बरेली हाईवे पर पांचालघाट पुल पार करते ही एनएचएआई द्वारा मार्ग खोद दिया गया है। 13 जनवरी से मेला रामनगरिया शुरू होने के चलते 9 जनवरी तक मरम्मत कार्य पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने जिला जेल चौराहे से फतेहगढ़ चौराहे तक पुलिस लाइन रोड का सुंदरीकरण करने, पेड़ों की छंटाई, रंगाई-पुताई व चिह्नांकन करने, कैट्स आई लगाने व रोड मार्किंग करने के साथ अस्थाई व स्थाई अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए। बच्चों की सुरक्षा को देखते हुए स्कूल बसों की फिटनेस कराने के लिए कहा। 30 जनवरी तक राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह मनाया जाएगा। इसमें लोगों को जागरूक करने के लिए कैंप लगाए जाएं। जिलाधिकारी ने कहा कि 21 दिसंबर को हाईवे के किनारे स्थित गांव उजरामऊ के पास बस व बाइक की टक्कर के बाद घायलों को ले जाने के लिए एंबुलेंस देरी से पहुंची, यह गंभीर मामला है। सीएमओ को दोषी कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई कर अवगत कराने के निर्देश दिए। इसके साथ ही 108 व 102 एंबुलेंस के रिस्पांस टाइम में सुधार की चेतावनी दी। अधिशासी अभियंता मुरलीधर व अशोक कुमार, एआरटीओ बृजेंद्र नाथ चौधरी, सीओ ऐश्वर्या उपाध्याय, बीएसए गौतम प्रसाद, डीआईओएस नरेंद्र पाल सिंह, एसीएमओ डाॅ.सर्वेश यादव आदि मौजूद रहे।