फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Illegal tempo stand running even after CM's order

Farrukhabad News: सीएम के आदेश के बाद भी चल रहे अवैैध टेंपो स्टैंड

Wed, 17 May 2023 11:57 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद Updated Wed, 17 May 2023 11:57 PM IST
विज्ञापन
Illegal tempo stand running even after CM's order
फर्रुखाबाद। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने फतेहपुर में हुए दर्दनाक हादसे के बाद वसूली के चलन को रोकने के लिए अवैध टेंपो स्टैंड पूरी तरह बंद करने के आदेेेश दिए हैं। उसके बाद भी जनपद में करीब 23 स्थानों पर धड़ल्ले से अवैध टेंपो स्टैंड संचालित हैं। पुलिस व प्रशासन द्वारा दो बार अभियान चलाने के बाद भी स्थित में सुधार नहीं हुआ है।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने फतेहपुुर में टैंकर की टक्कर से टेंपो में सवार दस लोगों की मौत के बाद सभी जिलों के जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षकों को अवैध टेंपो स्टैंड के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के आदेश दिए है। उन्होंने कहा है कि टेंपो स्टैंड से वसूली के चलन को भी रोकना है। इससे पहले भी मुख्यमंत्री दो बार इस संबंध में आदेेश दे चुके हैं। पुलिस व प्रशासन की ओर से अवैध टेंपो स्टैंड के खिलाफ दो बार अभियान चलाया गया। अभियान में कुछ दिन वाहनों का चालान कर कार्रवाई की गई। उसके बाद फिर से स्थित जस की तस हो गई है। ऐसे में सवाल उठता है कि जब पुलिस व प्रशासन मुख्यमंत्री के आदेश को अमली जामा नहीं पहना पा रहा है, तो आम जनता को कैसे राहत देगा।
विज्ञापन

भीषण गर्मी में दिन भर शहर में जाम की स्थित बनी रहती है। जिला जेल चौराहा क्रासिंग, फतेहगढ़ कोतवाली से बड़ा चौराहा, भोलेपुर रेलवे क्रासिंग, नेकपुर ओवर ब्रिज, आवास विकास तिराहा, लालगेट चौराहा, कादरीगेट तिराहा, रेलवे स्टेेशन के बाहर, घुमना, चौक, तिकोना तिराहा, पांचाल घाट चौराहा, सेंट्रल जेल चौराहा, आईटीआई चौराहा,देवरामपुर क्रॉसिंग पर जाम से लोग परेशान रहते है।
विज्ञापन
विज्ञापन

फतेहगढ़ से लेकर फर्रुखाबाद, कायमगंज में कहीं भी वाहनों की पार्किंग की प्रशासन व पुलिस की ओर से कोई व्यवस्था नहीं की गई है। मुख्य मार्ग पर गेस्ट हाउस व नर्सिंग होम होने के कारण लोगों के वाहन आड़े तिरछे खड़े रहते है। अधिकारी से लेकर आम जनता जाम में फंसकर व्यवस्था को कोसते है। उसके बाद भी वाहनों को खड़ा करने के लिए कोई पार्किंग चिन्हित नहीं की गई है।
पुलिस व प्रशासन की ओर से टेंपो व बस स्टैँड चिन्हित किए गए हैं। इसमें भोलेपुर ओवरब्रिज के नीचे, रामलीला मैदान फर्रुखाबाद, तिकुनिया बस अड्डे के पीछे, आईटीआई चौराहा, कादरीगेट पर पूर्व सभासद असलम खां की दुकान के सामने, सातनपुर मंडी हनुुमान मंदिर के पास बस स्टैँड, शमसाबाद में कोऑपरेटिव बैंक के पास इमली दरवाजा सड़क के किनारे, बजाज एजेंसी के सामने सड़क की फुटपाथ पर,मेरापुर में अचरा तिराहे पर, राजेपुर में कस्बा तिराहे पर, मोहम्मदाबाद में हवाई पट्टी के पास, फूलन श्री डिग्री कॉलेज के पास मोहम्मदाबाद चौराहे से बेवर मार्ग, आश्रम पद्घति स्कूल मोड़ से पहले मोहम्मदाबाद संकिसा मार्ग पर, गालिब पुल तिराहा कायमगंज, एसआर इंटर कॉलेज के पास कंपिल, बाबा गेस्ट हाउस के सामने कंपिल, नवाबगंज चौराहे से अचरा मार्ग पेट्रोल पंप, नवाबगंज चौराहे से मोहम्मदाबाद मार्ग पर पेट्रोल पंप के सामने, नवाबगंज चौराहे से फर्रुखाबाद मार्ग पर नेहरू कॉलेज के पास, नवाबगंज चौराहे से कायमगंज मार्ग नेहरू कॉलेज के पास कुल बीस स्टैँड चिन्हित किए गए हैं। तीन स्टैंड का प्रस्ताव भेजा गया है। इसमें फतेहगढ़ बड़ा चौराहे के पास फर्रुखाबाद मार्ग की ओर फुटपाथ, लालगेट से गुरुशरण़म होटल की फुटपाथ पर, फतेहगढ़ रोडवेज वर्कशॉप के पीछे बरगदिया घाट मार्ग पर।


कमालगंल खुदागंज कस्बा, कमालगंल रेलवे स्टेशन तिराहा, जिला जेल चौराहा, कचहरी तिराहा, बड़ा चौराहा, अंबेडकर मूर्ति के समाने, रेलवे क्रासिंग भोलेपुर कर्नलगंज चौकी के पास, नेकपुर ओवर ब्रिज, मसेनी चौराहा, पांचाल घाट चौराहा फर्रुखाबाद, फतेहगढ़, चाचूपुर व फर्रुखाबाद मार्ग की ओर, लालगेट चौरहा, रेलवे स्टेशन फर्रुखाबाद के बाहर, कायमगंज बाईपास मार्ग रायपुर चौकी क्षेत्र में, कायमगंज में टीपी चौराहा, शमशाबाद ढाईघाट रोड, राजेपुर से अमृतपुर जाने वाले मार्ग पर, अमृतपुर से जरियनपुर जाने वाले मार्ग पर, कंपिल से सिवारा जाने वाले मार्ग पर, नवाबगंज चौराहा, मोहम्मदाबाद ब्लाक के सामने, जहानगंज चौराहे के पास धड़ल्ले से अवैध टेंपो स्टैँड संचालित हो रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed