फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Illegal nursing home found on the way, many scammers ran away, OT sealed

Farrukhabad News: चलते मिले अवैध नर्सिंगहोम, कई झोलाछाप भागे, ओटी सील

Sun, 04 Jun 2023 12:13 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद Updated Sun, 04 Jun 2023 12:13 AM IST
विज्ञापन
Illegal nursing home found on the way, many scammers ran away, OT sealed
फर्रुखाबाद। शहर की आवास विकास कालोनी में एसीएमओ को छापे के दौरान अवैध नर्सिंग होम चलते मिले। इस दौरान कई झोलाछाप ताला लगाकर भाग गए। एसीएमओ ने तीन अस्पतालों की ओटी सील कराई। उन्होंने नोटिस जारी कर अभिलेख तलब किए हैं।
विज्ञापन

आवास विकास कालोनी से मसेनी चौराहे तक के निकट तक करीब 50 नर्सिंगहोम बिना पंजीकरण के अवैध रूप से झोलाछाप चला रहे हैं। 24 मई को डिप्टी सीएम बृजेश पाठक से लोहिया अस्पताल के निरीक्षण के दौरान इसकी शिकायत की गई। डिप्टी सीएम ने सीएमओ से नाराजगी जताकर अवैध अस्पतालों बंद कराने के निर्देश दिए थे। इसके बाद सीएमओ डॉ.अवनींद्र कुमार ने लोहिया अस्पताल से बहला-फुसलाकर मरीज ले जाने में 18 निजी अस्पतालों को नोटिस जारी किए थे। शनिवार शाम एसीएमओ डॉ.रंजन गौतम ने आवास विकास कालोनी में छापा मारा। इस दौरान बिना पंजीकरण के रामा डिजिटल एक्सरे चलता मिलने पर एसीएमओ ने ताला लगवाया। जबकि द एपेक्स पॉलीक्लीनिक व डीआर हास्पिटल बंद कर संचालक भाग गए। डॉ.दुर्बेश यादव का अवैध रूप से चल रहा अस्पताल बंद करा दिया। सांई अस्पताल के अभिलेख तलब किए गए। एसीएमओ ने डॉ.ऋषिकांत वर्मा के लीलावती हास्पिटल की ओटी व चैंबर सील करा दिया। माधव मैक्स की ओटी व पैथोलॉजी सील की गई। आकाश हास्पिटल की ओटी में ताला लगवाकर चाबी अपने पास रख ली। शरन हास्पिटल में बायोवेस्ट की गंदगी मिलने पर तीन दिन मोहलत व अंतिम चेतावनी दी। अस्पताल में लगे बाहरी डॉक्टर की नेमप्लेट भी उतरवाकर जमा कर ली।
विज्ञापन

एसीएमओ डॉ.रंजन गौतम ने बताया कि निरीक्षण के दौरान अनियमितता मिलने पर व अवैध रूप से नर्सिंगहोम चलाने में सभी संचालकों को दोबारा नोटिस जारी किए जा रहे हैं। दो दिन के अंदर अभिलेख व साक्ष्य सहित संतोषजनक स्पष्टीकरण न देने पर अस्पताल सील कर एफआईआर दर्ज कराई जाएगी। एक भी अमानक व अवैध अस्पताल चलने नहीं दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed