फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Illegal hospital sealed, three admitted patients shifted

Farrukhabad News: अवैध अस्पताल सील, भर्ती तीन मरीजों को कराया शिफ्ट

Tue, 07 Apr 2026 12:22 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 07 Apr 2026 12:22 AM IST
विज्ञापन
Illegal hospital sealed, three admitted patients shifted
फर्रुखाबाद। शहर में अवैध रूप से चल रहे निजी अस्पतालों पर स्वास्थ्य विभाग सख्त हो गया है। सोमवार शाम सीएमओ को निरीक्षण के दौरान बिना पंजीकरण निजी अस्पताल चलता मिला। उन्होंने भर्ती तीन मरीजों को शिफ्ट कराकर अस्पताल सील कर दिया।
विज्ञापन

शहर में अवैध अस्पतालों की मंडी चल रही है। इन पर स्वास्थ्य विभाग की विशेष कृपा रही। करीब 20 से अधिक पंजीकृत अस्पतालों का एक वर्ष से नवीनीकरण न होने के बावजूद संचालन हो रहा है। जिलाधिकारी के निर्देश पर सीएमओ ने दूसरे सोमवार को भी छापा मारा। नेकपुर ओवरब्रिज के निकट संचालित न्यू जीवन हॉस्पिटल की सीएमओ ने जांच की तो पता चला कि अस्पताल का पंजीकरण ही नहीं है। उसमें मरीजों के इलाज के लिए कोई डॉक्टर भी नहीं मिला। तीन मरीज भर्ती थे। सीएमओ एंबुलेंस बुलवाई और मरीजों को लोहिया अस्पताल ले जाने के निर्देश दिए। हालांकि मरीजों ने अपने घर जाने की बात कही। इससे मरीजों को घर भेज दिया गया। सीएमओ अवनींद्र कुमार ने बताया कि पंजीकरण न होने से अस्पताल सील कर संचालक को नोटिस दिया गया है। इसके बाद संचालक के खिलाफ अवैध रूप से अस्पताल चलाने में प्राथमिकी दर्ज कराई जाएगी। उन्होंने बताया कि अमानक व अवैध अस्पतालों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान डिप्टी सीएमओ आरसी माथुर, डीपीएम रणविजय सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

पीकू वार्ड में मिला दवाओं का भंडारण
सीएमओ अवनींद्र कुमार ने लोहिया अस्पताल का निरीक्षण किया। उन्होंने पूर्व में संचालित पीकू वार्ड को खुलवाकर देखा। उसमें दवाओं को स्टोर मिला। सीएमओ ने सीएमएस को निर्देश दिए कि तीन दिन में वार्ड खाली कराने के साथ इसकी सफाई कराएं। इससे वार्ड में बच्चों को भर्ती कर इलाज किया जा सके। सीएमओ ने निर्माणाधीन ट्रॉमा सेंटर का भी निरीक्षण किया। ठेकेदार को शीघ्र काम पूरा कर भवन हस्तांतरित करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed