{"_id":"60cb8deb8ebc3e78e6105044","slug":"ignu-farrukhabad-news-knp6348158180","type":"story","status":"publish","title_hn":"इग्नू अध्यन केंद्र में 15 जुलाई तक होंगे प्रवेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इग्नू अध्यन केंद्र में 15 जुलाई तक होंगे प्रवेश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फर्रुखाबाद। इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय से स्नातक, परास्नातक व अन्य कक्षाओं में 15 जुलाई तक प्रवेश होगा। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन करना होगा।
इग्नू के क्षेत्रीय कार्यालय लखनऊ और अध्ययन केंद्र फतेहगढ़, पुखरायां व उरई केंद्र में प्रवेश को लेकर संयुक्त रूप से छात्र-छात्राओं के साथ ऑनलाइन परिचय एवं शिकायत निवारण मीटिंग हुई। इसमें अध्यक्षता कर रहे क्षेत्रीय निदेशक डॉ. मनोरमा सिंह ने कहा कि दूरस्थ एवं मुक्त शिक्षा के लिए 30 लाख से अधिक पंजीकृत विद्यार्थी लाभांवित हो रहे हैं।
सहायक निदेशक डॉ. अनामिका सिन्हा ने कहा कि कोरोना महामारी में अध्ययन केंद्र पर बार-बार आने में कठिनाई एवं स्वास्थ्य रक्षा के लिए डिजिटल प्लेटफार्म का अधिकाधिक उपयोग किया जाए। उन्होंने इग्नू वेबसाइट से नए पंजीकरण, रि-रजिस्ट्रेशन स्टेटस, एसाइनमेंट डाउनलोड, पिछली परीक्षा के प्रश्नपत्र, ई-ज्ञानकोश के संबंध में जानकारी दी। डीएन कॉलेज फतेहगढ़ अध्यन केद्र के कोआर्डीनेटर डॉ. विनोद कुमार तिवारी ने बताया कि 2021 शैक्षिक सत्र के लिए प्रवेश की 15 जुलाई अंतिम तिथि है। एसाइनमेंट प्रोजेक्ट जमा करने और परीक्षा की ऑनलाइन फार्म भरने की अंतिम तारीख 30 जून है। विद्यार्थी अंतिम तिथि से पहले ऑनलाइन आवेदन कर प्रवेेश प्राप्त करें।