Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   If the government buys potatoes, the price will improve by up to Rs 150 per quintal.

Farrukhabad News: सरकार ने आलू खरीद की तो 150 रुपये क्विंटल तक सुधरेगा भाव

Sun, 19 Apr 2026 12:53 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 19 Apr 2026 12:53 AM IST
विज्ञापन
If the government buys potatoes, the price will improve by up to Rs 150 per quintal.
फोटो-27 मोहम्मदाबाद क्षेत्र में खेत में लगा आलू का ढेर। संवाद
फर्रुखाबाद/कमालगंज। केंद्र सरकार द्वारा आलू की सरकारी खरीद की जाती है तो मंदी के गर्त में डूबे आलू को नई ऊर्जा मिल जाएगी। अभी 430 से 500 रुपये क्विंटल बिक रहे आलू में तत्काल प्रभाव से 150 रुपये क्विंटल से ज्यादा का सुधार आ सकेगा। खेती-किसानी के साथ कारोबार से जुड़े विशेषज्ञों का मानना है कि आलू प्रायः रूमर (अफवाह) से अपनी चाल बनाता है। सरकार ने वर्ष 2023 में भी निर्यात प्रोत्साहन की घोषणा की तो 200 रुपये तक भाव बढ़ गया था।
विज्ञापन

सरकार द्वारा यूपी के किसानों का 20 लाख टन आलू 650 रुपये क्विंटल के भाव पर खरीदने की बात कही जा रही है। ज्यादातर किसान व व्यापारी इस निर्णय को आलू की वर्तमान बदहाली को संजीवनी के रूप में देख रहे। टाडाबहरामपुर के उन्नतिशील किसान पूर्व प्रधान सुधीर कुमार कहते हैं कि सब्जियों का राजा आलू अफवाहों से अपनी चाल बदलता है। शीतगृह पूरे भर जाएंगे, यह बात फैलते ही भाव टूटते हैं। आलू इतना ज्यादा है कि बिकता फिरेगा तो भी भाव कम हो जाता है। दूसरे राज्यों में फसल कमजोर होने, पड़ोसी देशों में माल निर्यात होने, शीतगृह खाली रहने की बात फैलती है तो भाव बढ़ते हैं। उन्होंने कहा कि वर्ष 2023 में सरकार ने निर्यात प्रोत्साहन की घोषणा की थी, कुछ देशों में माल भी भेजा गया। इससे 150 से 200 रुपये क्विंटल कीमत बढ़ गई थी।
विज्ञापन

ककरैया के किसान शरद कुमार का कहना है कि पश्चिम बंगाल में हो रही सरकारी खरीद की तरह यूपी में भी किसान लगातार आलू की सरकारी खरीद की मांग कर रहे थे। फर्रुखाबाद से लखनऊ तक किसानों ने आलू बचाओ यात्रा निकालकर राज्यपाल को ज्ञापन दिया था। सरकार ने पहल की तो निश्चित रूप से जिले के आलू किसानों के कुछ हद तक आंसू पोंछ सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला आलू विकास अधिकारी राघवेंद्र सिंह ने कहा कि सरकारी खरीद के संबंध में जानकारी नहीं है। अभी आलू 500 रुपये क्विंटल बिक रहा है। यदि 650 में सरकारी खरीद हुई तो 150 रुपये का सीधा फायदा होगा। आलू किसानों, व्यापारियों व शीतगृहों में उत्साह का वातावरण बनेगा और किसानों को राहत मिलेगी। सरकारी खरीद हॉर्टिकल्चर कोऑपरेटिव मार्केटिंग फेडरेशन द्वारा की जाती है।

जल्द खरीद हुई शुरू तो ढेर लगाए किसानों को भी मिलेगा लाभ
गुलारिया के किसान पवन कुमार कहते हैं क्षेत्र में कई किसानों ने भाव बढ़ने की उम्मीद में छाया आलू का ढेर लगाए हैं। गर्मी बढ़ने से ढेर में आलू खराब होने लगा है। यदि जल्द सरकारी खरीद शुरू करा दी गई तो शीतगृहों में भंडारण करने वालों के साथ खेत में ढेर लगाने वाले किसानों को भी लाभ मिल जाएगा। इससे उन्हें कुछ राहत मिल सकती है। इससे किसानों को जल्द आलू की खरीद शुरू करानी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed