फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   If the flood has stopped, now the disease has spread.

गंगा का जलस्तर घटा, बीमारी ने पांव पसारे

Sun, 28 Aug 2022 11:36 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 28 Aug 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
If the flood has stopped, now the disease has spread.
अमृतपुर/शमसाबाद। रविवार को गंगा का जलस्तर 25 सेंटीमीटर घटकर चेतावनी बिंदु से नीचे पहुंच गया। इससे गांवों में भरा पानी निकल गया। हालांकि पानी निकलने के बाद भी ग्रामीणों की दुश्वारियां कम नहीं हुईं। बाढ़ग्रस्त गांवों में बुखार, खुजली आदि बीमारियां पांव पसारने लगी हैं। शमसाबाद के बाद समैचीपुर में करीब 25 लोग बुखार से पीड़ित हैं। एक सप्ताह पूर्व स्वास्थ्य टीम ने गांव से दो किलोमीटर दूर शिविर लगाकर ग्रामीणों को दवा बांटी थी। इसके बाद फिर कोई देखने नहीं आया।
विज्ञापन

नरौरा बांध से कम पानी छोड़े जाने से गंगा का जलस्तर तेजी से घट रहा है। रविवार को नरौरा बांध से गंगा में 28 हजार 701 क्यूसेक पानी छोड़ा गया। गंगा का जलस्तर 136.75 मीटर से घटकर 136.50 मीटर पर पहुंच गया है। यह चेतावनी बिंदु से 10 सेंटीमीटर नीचे है। क्षेत्र के गांव रामपुर, लायलपुर, माखन नगला, कालिका नगला, रामप्रसाद नगला, जटपुरा, कहिलियाई, हरसिंहपुर कायस्थ आदि गांवों में भरा बाढ़ का पानी निकल गया है। ग्रामीणों का कहना है कि बाढ़ के पानी में घुसकर निकलने से पैरों में खुजली की दिक्कत हो गई है। जुकाम, बुखार के मरीज भी बढ़ रहे हैं।
विज्ञापन

शमसाबाद के गांव समैचीपुर में भरा पानी निकलने के बाद हर तरफ कीचड़ हो गया है और गंदगी फैली है। गांव में 25 लोग बुखार की चपेट में हैं। सूचना के बावजूद गांव में स्वास्थ्य टीम नहीं भेजी गई। अकील, इश्तियाक, कपिल, खान मोहम्मद, राखी, हाशिम, शाकरुन आदि को कई दिनों से बुखार आ रहा है। स्वास्थ्य टीम न आने से ग्रामीण झोलाछाप से इलाज कराने के लिए मजबूर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीएचसी में भरा पानी, सड़क पर बैठे स्वास्थ्य कर्मी
राजेपुर। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सबलपुर में बाढ़ का पानी भरा होने से सड़क किनारे स्वास्थ्य कर्मियों ने बैठ कर मरीजों को दवा दी। डॉ. अनुराग कुशवाहा ने कुल 81 मरीज को देखा। उन्होंने बताया कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों से खांसी, बुखार, जुकाम व खुजली के अधिक मरीज आ रहे हैं। लैब टेक्नीशियन अवधेश कुमार, एएनएम अंजलि, वेदवती आदि मौजूद रहीं।

ढपलपुर में गंगा में लगाई जा रहीं बल्लियां
कमालगंज। जंजालीनगला के बाद अब गंगा की बाढ़ व कटान से राजा भोज की नगरी भोजपुर को भी खतरा उत्पन्न हो गया है। भोजपुर के किले से गंगा महज सात मीटर दूर रह गई है। डीएम के निर्देश के बाद सिंचाई विभाग के सहायक अभियंता एसके सचान, अवर अभियंता चंद्रभान सिंह, देवीप्रसाद, राजीव आदि ने प्रधान की मौजूदगी में ढपलपुर के मकानों व प्राथमिक विद्यालय को कटान से बचाने के लिए बल्ली की पाइलिंग शुरू कराई। 260 मीटर लंबाई और डेढ़ मीटर चौड़ाई में गंगा किनारे पानी में बल्लियां लगाई जा रही हैं। बल्लियों के बीच में पेड़ों की टहनियां आदि डाली जा रही हैं, चाकि कटान का प्रभाव न हो व किनारे की मिट्टी न कटे। भोजपुर के प्रधान भुवनचंद्र बरतरिया ने जिलाधिकारी से मिलकर ढपलपुर में मकानों से 15 मीटर की दूरी तक गंगा पहुंच जाने व कटान होने की समस्या से अवगत कराया था। प्रधान ने बताया कि आगे की ओर बसे ढपलपुर के 15 से 20 मकानों को खतरा है। इस समय आबादी से 15 मीटर व किले से 7 मीटर की दूरी पर गंगा है। ढपलपुर का स्कूल 30 मीटर दूर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed