फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   If potatoes are thrown outside cold storages, action will be taken against the operators.

Farrukhabad News: शीतगृहों के बाहर फेंका आलू तो संचालकों पर होगी कार्रवाई

Mon, 01 Dec 2025 12:26 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद Updated Mon, 01 Dec 2025 12:26 AM IST
विज्ञापन
If potatoes are thrown outside cold storages, action will be taken against the operators.
फर्रुखाबाद। शीतगृहों के बाहर खराब या सड़ा आलू फेंकने वाले संचालकों पर कार्रवाई की जाएगी। जिला उद्यान अधिकारी ने इस संबंध में सभी शीतगृह संचालकों को नोटिस जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन


आलू भाव में मंदी के चलते इस वर्ष शीतगृहों से आलू की निकासी काफी धीमी गति से चलती रही। इससे अभी तक शीतगृह खाली नहीं हो सके हैं। अब सख्ती के चलते संचालक अपने शीतगृह खाली करने के लिए खराब व सड़ा आलू शीतगृहों के बाहर फिंकवा रहे हैं। इससे आलू की सड़ांध से लोग परेशान हैं।
विज्ञापन

इसकाे लेकर अधिवक्ता अशोक कटियार ने मामले की शिकायत जिलाधिकारी से की थी। यह मामला आईजीआरएस के माध्यम से शासन तक पहुंचा। इसी के बाद जिला उद्यान अधिकारी ने सभी शीतगृह संचालकों को नोटिस जारी किए हैं। सड़ा, गला, हरा व छर्री आलू सड़क किनारे व मकानों के आसपास न फेंका जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

आलू को गड्ढा खोदकर मिट्टी में दबा दिया जाए और उस पर चूना का छिड़काव करा दें। उन्हाेंने संचालकों को खुले में सड़ा आलू फेंकने पर विधिक कार्रवाई की भी चेतावनी दी है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed