फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Idgahon and has played in a lively atmosphere Eid prayers in mosques

खुशनुमा माहौल में ईदगाहों और मस्जिदों में अदा हुई ईद की नमाज

Sat, 18 Jul 2015 11:07 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद Updated Sat, 18 Jul 2015 11:07 PM IST
विज्ञापन
Idgahon and has played in a lively atmosphere Eid prayers in mosques
ईदुल फित्र पर जज्बा और अकीदत का सैलाब अल्लाह की याद में रमा दिखा। नम
विज्ञापन
आंखों से सभी ने दरबारे खुदा में वतन की खुशहाली व इबादतगाहों की हिफाजत और ईमान पर कायम रहने की दुआ मांगी। ईदगाहों और मस्जिदों में नमाज अदा की गई। खुशनुमा माहौल में लोगों ने एक-दूसरे से गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी।

शनिवार को ईद पर रोजेदारों का उत्साह देखते ही बन रहा था। जिसे जहां जगह मिली वह वहीं चादर बिठाकर बैठ गया। नई ईदगाह में मौलाना मोअज्जम की इमामत में नमाज अदा की गई। नमाज से पहले मौलाना ने कहा कि अहले ईमान अल्लाह से डरने वाले बनें और पैगंबरे इस्लाम की सीरत पर अमल करें। लोगों ने दरबारे खुदा में वतन की खुशहाली और

इबादतगाहों की हिफाजत की दुआ मांगी। इस अवसर पर एसपी दिनेश कुमार पी. और जिलाधिकारी सत्येंद्र सिंह ने गले मिलकर लोगों को ईद की बधाई दी। इस अवसर पर शहर कोतवाल आरपी यादव, सीओ सिटी योगेश कुमार, हाजी नाजिम शमसी,हाजी मोहम्मद अहमद अंसारी, जियाउल हक अंसारी, अतीब अंसारी, हाजी अकरम सलीम, आमिर अंसारी, हसनैन

अंसारी, मोहम्मद सलीम अंसारी,  हीलाल अंसारी, अली हुसैन, हाजी राजा शमसी, माज शमसी, जुनैद शमसी, चांद मोहम्मद खां, सफीर खां और मुदस्सिर खां आदि मौजूद रहे। पुरानी ईदगाह में हाजी जलील अहमद अंसारी की इमामत में लोगों ने नमाज अदा की। यहां रईस अहमद भूरी, सलमान शमसी, जियाउल इस्लाम और चौधरी इस्लाम शमसी आदि मौजूद रहे।

इसके अलावा मस्जिद काजी साहब में मुताहिर अली, दरगाह हुसैनिया मुजीबिया में शाह फसीह मुजीबी, मस्जिद बीबी साहब में मौलाना इजहारुल हक, रानी साहबा मस्जिद में मौलाना अब्दुल मन्नान और अंजुमन मस्जिद में हाफिज इब्राहिम ने नमाज अदा कराई।

नई बस्ती स्थित सुनहरी मस्जिद में शिया मौलाना सदाकत हुसैन सैंथली की इमामत में नमाज अदा की गई। इस दौरान उन्होंने कहा कि ईदुल फित्र का पैगाम यही है कि इंसान-इंसान के बीच भेद मिटे। यहां नावेद अल्वी, सैयद आफताब हुसैन, मुम्ताज हुसैन, फरहत जैदी, सलीम हैदर आदि मौजूद रहे। फतेहगढ़ ईदगाह में हाफिज सगीर अहमद ने नमाज पढ़ाई। 

कायमगंज प्रतिनिधि के अनुसार ईद उल फित्र  के मौके पर नगर के अलावा देहात क्षेत्रों में सुबह से ही ईदगाहों और मस्जिदों में नमाजियों की भीड़ जुटना शुरू हो गई थी। नगर पालिका की ओर से मस्जिदों के आसपास सफाई के विशेष इंतजाम किए गए थे। नगर की जामा मस्जिद में हाफिज शाहनूर खां, और ईदगाह में मुफ्ती मुंतजिर ने ईद की नमाज अदा कराई। ईदगाह के पेश इमाम जामिन अली ने साल भर की आय व्यय का ब्यौरा सबके सामने पेश किया। ईदगाह के

आसपास लगे मेले में लोगों ने जमकर खरीददारी की। नमाज के बाद लोगों ने एक दूसरे के  गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी। इस मौके पर एडीएम मनोज सिंहल, एएसपी आरबी चौरसिया, सीओ एके रावत, एसडीएम बीडी वर्मा, डा. शरद गंगवार ने वसिउर्रहमान, अरशद खां, यामीन खां, पप्पू खां, चमन जाफरी, हाजी साबिर अली ने गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी।

शमसाबाद प्रतिनिधि के अनुसार इमाम शाही जामा मस्जिद कोट में हाफिज महताब खां में हाफिज महताब खां ने ईद की नमाज अदा करवाई। पूर्व विधायक अरविंद प्रताप सिंह, हेमू सिंह, रामशरन कठेरिया, टीटू, बसपा नेता खुशहाल मियां, शब्बीर खां, रिजवान खां, रईस खां, लड्डन खां, अशरफ ठेकेदार, अनवर जमाल खां और सलीम खां आदि मौजूद रहे।
कमालगंज प्रतिनिधि के अनुसार जामा मस्जिद, ईदगाह नगला दाऊद, लक्कड़वाली मस्जिद और मंसूरी मंस्जिद में ईद की

नमाज अदा की गई। इस अवसर पर मुजफ्फर हुसैन, वाहिद हुसैन, इमरान खान, मोहम्मद इस्लाम, उरूज, शकील खां, अकील खां, वारिस हयात, राहत हयात और नवारस खां आदि मौजूद रहे। मोहम्मदाबाद प्रतिनिधि के अनुसार ईदगपाह में पेश इमाम नुरूल हसन ने नमाज अदा करवाई। इसके अलावा नगला कायस्थान, माजिदपुर, कटिन्ना, बिहार, दनिया

हुसैनपुर और नीबकरोरी स्थित मस्जिद में नमाज अदा करवाई गई। इरफान खां मंसूरी, परवेज आलम, कमरुद्दीन, बबलू पठान, इलियास मोहम्मद, रफीक अहमद, मुवीन मंसूरी, सैयद पठान, गुच्छन खां, पप्पू, नईम खां और भाईजी मंसूरी आदि मौजूद रहे।

सियासतदानों ने गले मिल दी मुबारकबाद
ईदुल फित्र पर ईदगाहों के बाहर सियासी व समाजी संगठनों के नेताओं ने गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी। सेवइयों, ठंडे पानी और शर्बत के जगह-जगह स्टाल लगाए गए। पुरानी ईदगाह पर सोशल वेलफेयर सोसाइटी के सदस्यों ने ठंडे पानी की व्यवस्था की। नई ईदगाह पर बसपा नेता मोहम्मद उमर खां, इकलाख खां की तरफ से कैंप लगाया गया। उन्होंने लोगों को

सेवइयां खिलाईं और गले मिलकर मुबारकबाद दी। इसके साथ ही सदर विधानसभा प्रत्याशी महेंद्र कटियार भी समर्थकों साथ मौजूद रहे। सपा जिलाध्यक्ष प्रताप सिंह यादव, महानगर अध्यक्ष विश्वास गुप्ता, मंदीप सिंह, चांद मोहम्मद खां और अनिल मिश्र आदि मौजूद रहे। मऊदरवाजा गल्ला मंडी के पास सपा लोहिया वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने स्टाल लगाकर राहगीरों को शर्बत पिलाया। जिला महासचिव असलम शेर खां और लोहिया वाहिनी जिला सचिव फैसल रईस आदि मौजूद रहे।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed