फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   I have lost, Baba, but I have faith in you... but Shyam lovers are dancing

Farrukhabad News: हारा हूं बाबा पर तुझपे भरोसा है... पर झूमे श्याम प्रेमी

Tue, 18 Mar 2025 12:05 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद Updated Tue, 18 Mar 2025 12:05 AM IST
विज्ञापन
I have lost, Baba, but I have faith in you... but Shyam lovers are dancing
कार्यक्रम में झूमते श्याम बाबा के भक्त। - फोटो : कार्यक्रम में झूमते श्याम बाबा के भक्त।
फर्रुखाबाद। हारा हूं बाबा पर तुझपे भरोसा है, सजा दो घर को गुलशन सा मेरे घर श्याम आए हैं आदि भजनों को सुनकर श्याम प्रेम झूम उठे। देर रात तक मधुर भजनों को सुनने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही।
विज्ञापन

शहर के रोडवेज बस अड्डा स्थित स्वराज कुटीर में श्री श्याम फाल्गुन महोत्सव का आयोजन हुआ। श्री श्याम आस्था परिवार की ओर से आयोजित महोत्सव में बाबा के भक्तों की भीड़ जुटी। कानपुर के नीरज गौड़, पंजाब के विशू गर्ग, श्री धाम बरसाना की रिया बृजवासी आदि ने भजनों की प्रस्तुति दी तो भक्त झूमने लगे।
विज्ञापन

दीना नाथ मेरी बात छानी कोणी तेरे से, कीर्तन की है रात बाबा आ जाओ, प्यारा से मुखड़ा घुंघराले केश, भर दे श्याम झोली भर दे, दिल में तू श्याम नाम की ज्योति जला के देख आदि भजनों पर श्याम बाबा के प्रेमी झूमते रहे। बीच-बीच में इत्र और पुष्प वर्षा से माहौल सुगंधित हो उठा। आरती, छप्पन भोग, प्रसाद के साथ कार्यक्रम को विराम दिया गया। इस दौरान नवनीत कनौजिया, अजय कुमार, लोकेश कुमार, अमन, नंद किशोर, सुषमा, मीना, संतोष, मीनाक्षी आदि रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed