फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   I dominated the literacy test copy

साक्षरता परीक्षा में नकल का रहा बोलबाला

Mon, 21 Mar 2016 01:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, फर्रुखाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, फर्रुखाबाद Updated Mon, 21 Mar 2016 01:18 AM IST
विज्ञापन
I dominated the literacy test copy
प्राथमिक विद्यालय धंसुआ में परीक्षा देतीं साक्षर महिलाएं। - फोटो : अमर उजाला
साक्षर भारत मिशन योजना के तहत रविवार को हुई साक्षरता परीक्षा में नकल का बोलबाला रहा है। साक्षरों ने लोक शिक्षा केंद्रों पर एक-दूसरे की कापी देखकर सवालों को हल किया। कई जगह प्रेरकों ने प्रश्नों के उत्तर लिखाए। महिलाएं घूंघट में लोक शिक्षा केंद्रों पर परीक्षा देने पहुंचीं। परीक्षा में 70 फीसदी ही उपस्थिति रही।
विज्ञापन


साक्षर भारत मिशन योजना के तहत जिले में 512 लोक शिक्षा केंद्र संचालित हैं। परियोजना के आदेश पर रविवार को साक्षरता परीक्षा का आयोजन हुआ। इसमें परियोजना ने लगभग 90 हजार साक्षरों को शामिल किए जाने का लक्ष्य दिया था। लोक शिक्षा केंद्रों पर सुबह 10 बजे परीक्षा प्रारंभ होते ही गांव की महिलाओं का घूंघट की ओट में परीक्षा केंद्रों पर आना शुरू हो गया। पुरुष भी धीरे-धीरे परीक्षा देने के लिए केंद्रों पर आने लगे।
विज्ञापन


जो साक्षर आते गए, उनकी परीक्षा कराई गई। इस परीक्षा में भी नकल का बोलवाला रहा। साक्षरों ने एक-दूसरे की कापी देखकर प्रश्नों को हल किया। कुछ केंद्रों पर प्रेरकों ने साक्षरों को प्रश्नों के उत्तर हल कराए। परीक्षा में साक्षरों की 70 फीसदी उपस्थिति रही। 30 फीसदी साक्षरों ने परीक्षा नहीं दी। शसमाबाद के  लोक शिक्षा केंद्र रजलामई में 25 पंजीकृत में 15 परीक्षा देने आए।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोक शिक्षा केंद्र दलेलगंज में 154 पंजीकृत थे। इनमें से दोपहर तक 40 साक्षर ही परीक्षा देने आए थे। कुइंयाखेड़ा लोक शिक्षा केंद्र पर 50 में से 15 ने परीक्षा दी। अमृतपुर के करनपुरदत्त लोक शिक्षा केंद्र पर पांच ने परीक्षा दी। बढ़पुर के प्राथमिक विद्यालय धंसुआ में 176 में से 137 ने परीक्षा दी। परीक्षा में साक्षरों की 70 फीसदी उपस्थिति रही। 30 फीसदी साक्षर परीक्षा में शामिल नहीं हुए।

दो दर्जन से अधिक केंद्र रहे बंद
साक्षर भारत मिशन योजना के तहत रविवार को हुई साक्षरता परीक्षा में दो दर्जन से अधिक लोक शिक्षा केंद्र बंद रहे। इस कारण बंद रहने वाले लोक शिक्षा केंद्रों की ग्राम सभा क्षेत्र के साक्षरों की परीक्षा नहीं हो सकी।

प्राथमिक विद्यालय के परिसरों में लोक शिक्षा केंद्र संचालित होते हैं। शमसाबाद विकास खंड क्षेत्र की ग्राम सभा कुइंयासंत, अमृतपुर क्षेत्र की ग्राम सभा लभेड़ा, भुवनपुर, कमालगंज क्षेत्र की ग्राम सभा पंजूखिरिया, मूसाखिरिया और कोरीखेड़ा समेत दो दर्जन लोक शिक्षा केंद्र न खुलने से साक्षरों की परीक्षा नहीं हो सकी। इसकी रिपोर्ट साक्षरता के ब्लाक समन्वयक तैयार कर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को देंगे।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed