{"_id":"6435aadfbefb7d6555023124","slug":"hydra-overturned-due-to-collision-with-roadways-personnel-narrowly-escaped-farrukhabad-news-c-12-1-174669-2023-04-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: रोडवेज की टक्कर से हाइड्रा पलटा, बाल-बाल बचे कर्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: रोडवेज की टक्कर से हाइड्रा पलटा, बाल-बाल बचे कर्मी
Wed, 12 Apr 2023 12:15 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
Updated Wed, 12 Apr 2023 12:15 AM IST
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। कानपुर से बदायूं जा रही रोडवेज बस ने भोलेपुर ओवरब्रिज पर काम कर रहे हाइड्रा में टक्कर मार दी। इससे हाइड्रा पलट गया। दुर्घटना के बाद चालक बस लेकर फरार हो गया। ओवरब्रिज निर्माण में लगी संस्था ने तहरीर नहीं दी है।
सोमवार रात करीब दो बजे बदायूं डिपो की बस कानपुर की ओर से आ रही थी। पीछे से आ रही एक अन्य बस ने उसे ओवरटेक किया, तो आगे वाली बस अनियंत्रित होकर भोलेपुर में ओवरब्रिज पर गर्डर चढ़ा रहे हाइड्रा से टकरा गई। इससे हाइड्रा पलट गया। उस पर बैठा चालक और काम कर रहे करीब सात मजदूर बाल-बाल बच गए। दुर्घटना के बाद चालक बस लेकर फरार हो गया। सूचना पर आरपीएफ इंस्पेक्टर वीरेंद्र कुमार मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी की। इंस्पेक्टर ने बताया कि दुर्घटना में रेलवे का कोई नुकसान नहीं हुआ है। ओवरब्रिज निर्माण में निजी कंपनी काम कर रही है। उन्होंने कोई लिखित शिकायत नहीं की है। यदि शिकायत मिलेगी, तो कार्रवाई करेंगे।
-- --